Humint Korean Movie Review: Netflix पर आई ‘Humint’ में दिखा जिस्मफरोशी का रोंगटे खड़े कर देने वाला सच।

क्या आप जानते हैं 'Humint' का असली मतलब? Netflix की इस नई फिल्म ने रूस और उत्तर कोरिया के बीच छिपे काले धंधों और 'Bingdu' ड्रग्स के खेल को बेनकाब किया है।

Authors
April 1, 2026 12:34 PM (IST)
Humint Korean Movie Review

31 मार्च 2026 के दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix लेकर आया है, दक्षिण कोरिया की ओर से एक नई फिल्म जिसका नाम Humint है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 11 फरवरी 2026 के दिन रिलीज़ हुई थी, और महज दो महीने बाद Netflix पर ग्लोबली उपलब्ध हुई है।

इस फिल्म का निर्देशन र्यू सेउंग-वान (Ryoo Seung-wan) ने किया है। यहाँ आपको मुख्य किरदारों में जो इन-सुंग (Zo In-sung), पार्क जियोंग-मिन (Park Jeong-min), पार्क हे-जून (Park Hae-joon) और शिन से-क्योंग (Shin Se-kyung) देखने को मिलेंगे। जिन्हें आप इससे पहले कई दमदार फिल्मों और सीरीज में देख चुके हैं।

फिल्म की कुल लंबाई की बात करें तो यह 2 घंटे 2 मिनट (119 मिनट) की है। इसका जॉनर डार्क क्राइम, एक्शन, स्पाई थ्रिलर और ड्रामा के अंतर्गत आता है। HUMINT शब्द का मतलब है Human Intelligence, यानी इंसानी स्रोतों से इकट्ठा की गई गुप्त जानकारी। ये फिल्म इसी कॉन्सेप्ट पर आधारित है।

स्टोरी:

यह कहानी है एक ऐसी लड़की Chae Seon-hwa (शिन से-क्योंग) की, जो पैसे की तलाश में अपने देश से भटककर रूस तक का सफर तय करती है। फिल्म में उसे North Korean restaurant worker के रूप में दिखाया गया है, जो ह्यूमन ट्रैफिकिंग (मानव तस्करी) के जाल में फंस जाती है।

वह अपने परिवार, पति और बेटे को छोड़कर विदेश में पैसा कमाने की हसरत में निकलती है, लेकिन दुर्भाग्यवश ह्यूमन ट्रैफिकिंग का शिकार हो जाती है। फिल्म मुख्य रूप से इंटेलिजेंस एजेंसियों और ट्रैफिकिंग रिंग पर फोकस करती है।

फिल्म की शुरुआती कहानी में हमें दिखाई देता है कि Chae Seon-hwa अब ऐसे लोगों के जाल में फंसी हुई है, जो जोर-जबरदस्ती करके उसे जिस्मफरोशी और तस्करी के दलदल में घसीट लेते हैं।

इसी दौरान कहानी में एंट्री होती है हीरो Manager Zo (जो इन-सुंग) की, जो एक दक्षिण कोरियाई राष्ट्रीय खुफिया सेवा (NIS) का अधिकारी है। उसकी टीम को इस लड़की और अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट (रूसी ह्यूमन ट्रैफिकिंग ग्रुप) के बारे में पता चलता है।

पूछताछ और इंटेलिजेंस इकट्ठा करने के लिए ऑफिसर उस इलाके में जाता है, जहाँ वह इस लड़की से मिलता है। वह उसे समझाने की कोशिश करता है कि वह उसे यहाँ से बाहर निकलने में मदद करेगा, लेकिन बदले में लड़की को अपनी पूरी कहानी बतानी होगी, जिसे वह वीडियो के तौर पर रिकॉर्ड भी करता है।

फिल्म उत्तर कोरिया और रूस के बीच बढ़ रही नजदीकियों को भी दिखाती है, जिससे दक्षिण कोरिया और अमेरिका काफी परेशान हैं क्योंकि उनके देशों में जुर्म, ड्रग्स और आतंकवादी गतिविधियां बढ़ने के संकेत मिलने लगे हैं।

कहानी में हमें यह भी जानने को मिलता है कि यहाँ एक ऐसा ड्रग है जिसका इस्तेमाल करके लड़कियों को कंट्रोल किया जाता है (जिसे Bingdu कहा गया है), और इसी ड्रग्स तथा ह्यूमन ट्रैफिकिंग रिंग का पता लगाने के लिए दक्षिण कोरिया की इंटेलिजेंस एजेंसी जांच में लगी हुई है।

फिल्म की आगे की कहानी इसी पर टिकी हुई है कि क्या Manager Zo इस ड्रग्स और ट्रैफिकिंग रैकेट का पर्दाफाश कर पाएगा? क्या Park Geon (पार्क जियोंग-मिन) जो उत्तर कोरियाई स्टेट सिक्योरिटी अधिकारी है, इस रैकेट का राज खोल सकेगा या नहीं? साथ ही Hwang Chi-seong (पार्क हे-जून) जैसे किरदार भी कहानी में गहरे ट्विस्ट जोड़ते हैं। यह सब जानने के लिए आपको देखनी होगी फिल्म Humint।

इंगेजिंग स्टोरी के साथ भरपूर एक्शन

फिल्म में हाइपर-रियलिस्टिक एक्शन सीन्स के साथ-साथ Poignant रोमांस को भी डाला गया है, जो र्यू सेउंग-वान की डायरेक्टोरियल स्टाइल को और मजबूत बनाता है। फिल्म की कहानी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, इंटरनेशनल क्राइम सिंडिकेट और इलीगल एक्टिविटीज पर आधारित है।

इसकी स्क्रिप्ट को बहुत ही सलीके से बुना गया है जहाँ सस्पेंस, थ्रिलर, क्राइम और एक्शन का तड़का एक साथ देखने को मिलता है, जो आपको अंत तक बांधे रखने में कामयाब रहता है।

रशियन एंगल का ठुसा जाना

फिल्म की कहानी भले ही काफी इंगेजिंग हो, लेकिन जिस तरह से इसमें रूस द्वारा की जा रही ह्यूमन ट्रैफिकिंग वाले एस्पेक्ट को दिखाया गया है, वह कुछ दर्शकों को ज्यादा सटीक नहीं लगता, बल्कि थोड़ा जबरदस्ती ठोंसा हुआ लगता है।

अगर फिल्म का उद्देश्य केवल ह्यूमन ट्रैफिकिंग और ड्रग्स कार्टेल को ही दिखाना था, तो इसके लिए रूस-साउथ कोरिया का एंगल ही जरूरी नहीं था; इसे दक्षिण कोरिया के भीतर की समस्याओं के रूप में भी दिखाया जा सकता था।

निष्कर्ष:

अगर आपने इससे पहले Pathaan जैसी एक्शन थ्रिलर फिल्म देखी है, तो आपको दक्षिण कोरिया की ओर से आई यह फिल्म काफी पसंद आएगी। लेकिन अगर आप रूस, चीन या उत्तर कोरिया जैसे देशों के समर्थक हैं और उत्तर कोरिया को प्रतिद्वंद्वी नहीं मानते, तब यह फिल्म आपको शायद उतनी अच्छी न लगे क्योंकि यहाँ अमेरिका और दक्षिण कोरिया को बेहतर पक्ष में दिखाया गया है,

जबकि रूस और उत्तर कोरिया से संबंधित तत्वों को नकारात्मक रूप से पेश किया गया है। फिल्म में काफी हिंसक सीन हैं, जिस वजह से मैं इसे परिवार के साथ देखने की सलाह नहीं दूंगा।

लेकिन र्यू सेउंग-वान का बेहतरीन निर्देशन, दमदार परफॉर्मेंस और इंटरनेशनल स्पाई गेम का यह मिक्चर इसे एक बार देखने लायक तो बनाता ही है।

रेटिंग: 3.5/5

READ MORE

Muthu Alias Kaattaan Review in Hindi: 10 एपिसोड, एक मुस्कुराता हुआ कटा सिर और विजय सेतुपति का जादू।

Author

  • arslan khan is a author of oyeisfriday.com

    मैं अर्सलान खान हूँ। बॉलीवुड और OTT कंटेंट के गहन रिव्यू और विश्लेषण का शौक और विशेषज्ञता रखता हूँ। मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है, जिसमें फिल्म स्टडीज और क्रिटिसिज्म भी शामिल था। बीते समय में मुझे अमर उजाला के एंटरटेनमेंट डेस्क में काम करने का अनुभव रहा है। और अब मै Oyeisfriday पर बेबाक और गहराई वाले रिव्यूज़ लिखता हूँ,फिर चाहे फिल्म हो या वेब सीरीज।

Leave a Comment