2022 में रिलीज हुई हाईएस्ट रेटिंग वाली सीरीज जिसका नाम “1923 सीज़न 1” है। साल 2025 में इसके सीजन 2 का प्रीमियर किया गया था जिसमें सीजन 1 से एक कम यानी कुल 7 एपिसोड थे।
लेकिन इसके पहले 6 एपिसोड हर हफ्ते रिलीज किए गए, पर इसका सातवां एपिसोड लगभग 2 घंटे लंबा बनाकर, 6 अप्रैल 2025 को रिलीज किया गया था यानी इस सीरीज़ में टोटल 8 एपिसोड हैं।
इंग्लिश लैंग्वेज में बनी यह सीरीज, अब हिंदी डब में रिलीज कर दी गई है। पहले इसके सीजन 1 को जिओहॉटस्टार के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी डब में रिलीज किया गया था, लेकिन अब ‘1923 सीजन 2’ भी हिंदी डब में अवेलेबल है।
1923 सीजन 2 का हिंदी डब में था इंतजार तो यह है बड़ी खुशखबरी:
‘1923 सीजन 1’ की कहानी इतनी ज्यादा इंटरेस्टिंग है, कि जब आप एक बार इसे देखना शुरू करेंगे तो लास्ट तक देखकर ही खत्म करेंगे। इस सीरीज की कहानी में आपको तीन सब-स्टोरी देखने को मिलेंगी जो एक साथ आगे बढ़ती हैं और उसके साथ ही फिल्म का स्क्रीनप्ले बहुत ही बेहतरीन है।
जिसमें अमेरिका और अफ्रीका के 1923 के समय को बहुत ही खूबसूरती के साथ दिखाया गया है, फिर चाहे वह अमेरिका का बिना लॉ एंड ऑर्डर के चलने वाला लड़ाई झगड़े से भरा समय हो या फिर अफ्रीका के खूबसूरत जंगलों के दृश्य, सबको बहुत ही खूबसूरती के साथ दिखाया गया है।
यह सीरीज आपको हर तरह से बहुत ज्यादा हिट करने वाली है। जिन लोगों ने सीरीज के सीजन वन को देखा है उन्हें सीजन 2 का इंतजार बहुत ही बेसब्री से था जो अब खत्म हो चुका है। जिओ हॉटस्टार के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ‘1923 सीजन 2’ को हिंदी डब्ड में रिलीज कर दिया गया है जो फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है।
1923 स्टार कास्ट:
अगर आप येलोस्टोन, तुलसाकिंग,मेयर ऑफ़ किंग्सटाउन, लैंडमैन जैसी हाईएस्ट रेटिंग वाली सीरीज के फैन है, जिनके क्रिएटर टेलर शेरिडन हैं तो आपको बता दें कि 1923 नाम की इस सीरीज को भी इन्होंने ही क्रिएट किया है।
जिसकी कहानी के लेखक और प्रोड्यूसर में टेलर शेरिडन का नाम शामिल है और यह एक वजह बनती है कि आपको इस सीरीज को भी एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए, क्योंकि इस सीरीज का कंटेंट भी इनकी बाकी सीरीज़ की तरह ही हाई लेवल का है।
इनके साथ मुख्य कलाकारों के तौर पर ब्रैंडन स्क्लेनर, जूलिया स्क्लेफर, माइकल स्पीयर्स (या अन्य सपोर्टिंग), इसाबेल मे, हैरिसन फोर्ड, हेलेन मिरीन, अमीना निव्स और जेनिफर कारपेंटर जैसे बेहतरीन कलाकारों की एक्टिंग इस सीरीज में देखने को मिलेगी।
रीज़न टू वॉच 1923 सीजन 2:
अगर आपने सीजन 1 देख रखा है तो आपको पता होगा कि इस सीरीज में एक साथ तीन कहानी आगे बढ़ती है जिसमें से एक कहानी एक ऐसे परिवार की दिखाई गई है जिनके पास बहुत ज्यादा जमीन है जिसे लॉ एंड ऑर्डर के अभाव में कुछ लोग अपने कब्जे में लेना चाहते हैं।
इसकी वजह से बहुत ज्यादा लड़ाई झगड़ा और मार काट दिखाया गया है वहीं दूसरी तरफ आपको एक रेडिश इंडियन लड़की की कहानी दिखाई गई है जो चर्च में अपनी पढ़ाई करने के लिए रह रही होती है।
लेकिन अमेरिकन लोगों के द्वारा उस पर बहुत ज्यादा अत्याचार किए जा रहे हैं कैसे वह खुद को इन अत्याचारों से बचाएगी और साथ ही क्या जमींदार परिवार अपनी जमीन को बचाने में कामयाब रहेगा इन सवालों के जवाब जानने के लिए आपको ‘1923 सीरीज सीजन 2’ को देखना होगा।
मोस्ट पावरफुल रीज़न टू वॉच 1923 सीजन 2:
ऊपर बताई गई दो सब स्टोरी के अलावा सीरीज में दिखाई गई तीसरी कहानी जो अफ्रीका से शुरू होती है, इस कहानी में दिखाया गया है कि जो जमींदार परिवार अपनी जमीन को बचाने के लिए अमेरिका में लड़ रहा है, उसी का एक बेटा अफ्रीका में पढ़ने के लिए जाता है। जिसकी लव स्टोरी वहां पर आपको दिखाई जाएगी।
जो कई सारी मुश्किलों का सामना कर रही है, लेकिन जैसे तैसे यह दोनों शादी तो कर लेते हैं पर एक बार फिर से दोनों एक दूसरे से अलग हो जाते हैं। यह लव स्टोरी आपको सीजन 1 में दिखाई गई है जिसे देखने के बाद आप सीजन 2 में क्या होने वाला है?
क्या यह दोनों एक बार फिर से एक दूसरे से मिलेंगे? सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण यह सवाल है जिसका जवाब जानने के लिए आप सीजन 2 देखे बिना नहीं रह पाएंगे।
निष्कर्ष:
अगर आपने ‘1923 सीजन 1’ देख लिया है, तो ‘1923 सीजन 2’ जिओहॉटस्टार पर हिंदी डब में अवेलेबल है। एक बार जरूर ट्राई करें और अगर आपने अभी तक इसका सीजन 1 नहीं देखा है तो सीजन 1 और 2, दोनों आपको जिओहॉटस्टार पर मिल जाएंगे। अच्छे एक्सपीरियंस के लिए एक बार जरूर ट्राई करें।
सीरीज़ की हिंदी डबिंग काफी अच्छी की गई है, जो हर एक डायलॉग को पूरी तरह से जस्टिफाई करती है। कहानी थ्रिलिंग के साथ-साथ हिस्टोरिकल और इमोशनल वे में आगे बढ़ती है जो आपके इंटरेस्ट को पूरी तरह से होल्ड रखेगी शुरू से आखिर तक।
रेटिंग: 4/5 स्टार्स
READ MORE
Mercy Movie Review: क्रिस प्रैट को AI ने दोषी ठहराया? 90 मिनट में बेगुनाही साबित करो वरना मौत










