Do Deewane Seher Mein Review: मस्ट वॉच फिल्म, अगर रोमांटिक ड्रामा फिल्मों में है इंट्रेस्ट

Do Deewane Seher Mein Review: दो दीवाने सहर में रिव्यू 2026: सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की इंपरफेक्ट लव स्टोरी। फील गुड रोमांस, केमिस्ट्री और सेल्फ एक्सेप्टेंस पर बेस्ड। क्या देखें? जानिए रेटिंग 3.5/5।

Authors
February 21, 2026 7:28 AM (IST)
Do Deewane Seher Mein Review hindi

डायरेक्टर “उदयवार” के निर्देशन में बनी फिल्म “दो दीवाने सहर में” (Do Deewane Seher Mein) 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघर में रिलीज कर दी गई है। इस फिल्म की कहानी लिखी है अभिरुचि चांद ने और अगर बात करें फिल्म के मुख्य कलाकारों की,

तो इसमें आपको सिध्दांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर जैसे कलाकारों के साथ इला अरुण, जय सेन गुप्ता,आयशा राज मिश्रा, संदीपा धर, इनेश कोटियन और दीपराज राणा जैसे और भी कई बेहतरीन कलाकारों की एक्टिंग देखने को मिलेगी।

फिल्म की कहानी लव रोमांस और हल्की फुलकी कॉमेडी पर बेस्ड है जो दर्शकों को बहुत ज्यादा पसंद आ रही है। फिल्म की ड्यूरेशन 2 घंटा 17 मिनट की है जिसे ज़ी स्टूडियो,भंसाली प्रोडक्शंस और रवि उदयवार फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस के द्वारा बनाया गया है।

आईए जानते हैं कैसी है फिल्म की कहानी और किस ऑडीयंस के लिए यह बनाई गई है।

दो दीवाने सहर में स्टोरी:

फिल्म की कहानी की शुरुआत मृणाल और सिद्धांत के मेन कैरेक्टर्स के साथ होती है, जो इस फिल्म में शशांक और रोशनी का रोल प्ले कर रहे है और इनकी मुलाकात अरेंज मैरिज के लिए रिश्ते के दौरान होती है।

जिसमें शशांक (सिध्दांत चतुर्वेदी) तो शादी के लिए राजी होता है, लेकिन कुछ ऐसी स्थिति सामने आती है जो रोशनी (मृणाल ठाकुर) के लिए इस रिश्ते को रिजेक्ट करने की वजह बन जाती है।

इस पॉइंट पर आपको लगेगा कि इन दोनों के बीच का रिश्ता अब आगे नहीं बढ़ पाएगा और न ही दोनों एक दूसरे से दोबारा मिलेंगे लेकिन तभी कहानी में नया ट्विस्ट आता है जब दोनों एक दूसरे से दोबारा से मिलते हैं और उनके बीच धीरे-धीरे प्यार की शुरुआत होती है।

लेकिन आपको इस फिल्म को देखना होगा यह जानने के लिए की क्या इन दोनों की लव स्टोरी एक हैप्पी एंडिंग के साथ पूरी होगी या फिर कहानी में कुछ नया ट्विस्ट दिखाया जाएगा।

कैसी है फिल्म की प्रोडक्शन क्वालिटी?

“दो दीवाने सहर में” फिल्म की कहानी की शुरुआत बहुत इंटरेस्टिंग वे में होती है, जो आपको फिल्म के मेन कैरेक्टर्स शशांक और रोशनी के थ्रू पूरी तरह से कनेक्ट कर लेगी। स्टोरी की इमोशनल पकड़ बहुत ज्यादा मजबूत है, क्योंकि दिखाए गए मेन कैरेक्टर्स पूरी तरह से सेटल और सक्सेसफुल दिखाए गए हैं।

जो अच्छी जॉब और अच्छी फैमिली से ब्लेस्ड है लेकिन फिर भी एक इंपरफेक्शन की वजह से इन्हें लाइफ में कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
फिल्म की प्रोडक्शन क्वालिटी काफी अच्छी रखी गई है, थीम के अकॉर्डिंग जिस तरह के बैकग्राउंड म्यूजिक का प्रयोग किया गया है वह इस फिल्म को और भी ज्यादा खास बनाता है।

दोनों के बीच की केमिस्ट्री को मेकर्स ने बेहतरीन कैमरा वर्क के साथ कैप्चर किया है, यही वजह है कि लव रोमांस और लाइट हार्टेड कॉमेडी पसंद करने वालों को यह फिल्म बहुत ज्यादा लुभा रही है।

मेकर्स ने फिल्म को बनाते समय बहुत ज्यादा ओवर ड्रैमेटिक बनाने की कोशिश नहीं की है, जिसकी वजह से फिल्म प्रोडक्शन वाइज अच्छी साबित हो रही है और दर्शक रियल फील देने वाली इस फिल्म से कनेक्ट हो पा रहे हैं।

कपल्स के लिए मस्ट वॉच:

फिल्म की कहानी मेन कैरेक्टर्स के द्वारा बहुत ही बेहतरीन तरीके से एग्जीक्यूट की गई है, जिसमें आपको दोनों के बीच की नोक जोक लड़ाई झगड़ा और इम-परफेक्शन के बावजूद एक दूसरे को एक्सेप्ट करते दिखाया जाएगा।

अगर आप एक कपल हैं तो दो ‘दीवाने सहर में’ फिल्म आपको अपने पार्टनर के साथ जरूर देखना चाहिए। किसी भी रिश्ते को किस तरह दोनों के बैलेंस एक्सेपटेशंस के साथ आगे बढ़ाया जाता है फिल्म मे बहुत अच्छी तरह से दिखाया गया है।

जिस तरह से उनकी फैमिली लाइफ और पर्सनल लाइफ को कुछ ट्राउमा के साथ दिखाया गया है,आप इस सब से अच्छी कनेक्टिविटी बना पाएंगे।

निष्कर्ष:

अगर आप एक ऐसी फिल्म की तलाश में है जिसमें मेन कैरेक्टर्स के बीच की केमिस्ट्री आपको अपने लविंग एंड केयरिंग पार्टनर के साथ देखने में मज़ा आए और आप इनकी स्टोरी से खुद को कनेक्ट करने में कामयाब रहे।

तो फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ आपके लिए ही है जिसे आप फील गुड एक्सपीरियंस के लिए एक बार जरूर ट्राई कर सकते हैं। रोमांस से भरपूर यह फिल्म आपको एक नया एक्सपीरियंस देने के लिए थिएटर्स में आपका इंतजार कर रही है।

रेटिंग: 3.5/5 स्टार्स

READ MORE

Lucky the Superstar Review: जियोहॉटस्टार पर लकी द सुपरस्टार, देखें या स्किप करें?

Author

  • arshi khan is a author of oyeisfriday.com

    मैं आर्शी खान हूँ, एंटरटेनमेंट डेस्क की विशेषज्ञ, मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है, साथ ही मुझे सहारा न्यूज़ चैनल के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम का अनुभव भी रहा है। यहाँ बॉलीवुड हो या नेटफ्लिक्स-अमेज़न, हर कंटेंट की सच्चाई और क्राफ्ट पर मेरी पैनी नजर रहती है।

Leave a Comment