प्राइम वीडियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर “क्रॉस” सीरीज का सीजन 2, 11 फरवरी 2026 को रिलीज कर दिया गया है। हम आपको बता दे इसका सीजन 1, 2024 में रिलीज किया गया था जिसके टोटल 8 एपिसोड थे और यह सीरीज दर्शकों के द्वारा बहुत ज्यादा पसंद भी की गई थी।
अब इसका सीजन 2 रिलीज कर दिया गया है, जिसे देखने के लिए यह जरूरी नहीं है कि आप इसका सीजन 1 भी देखें, क्योंकि इस बार कहानी सीजन 1 से बिल्कुल अलग देखने को मिलेगी। इस बार आपको एक्शन क्राईम थ्रिलर और साइकोलॉजिकल ड्रामा से भरपूर कहानी दिखाई गई है।
इस सीरीज की कहानी जेम्स पेटरसन की एक बहुत ही फेमस किताब से ली गई है। कहानी पूरी तरह से इस किताब से अडॉप्टेड नहीं है बल्कि जेम्स पैटरसन की नॉवेल के एक करैक्टर एलेक्स क्रॉस पर बनाई गई है, न कि इस किताब की ओरिजिनल कहानी को दिखाया गया है।
एपिसोड रिलीज इनफॉरमेशन:
11 फरवरी 2026 को थ्रिलर से भरपूर क्रॉस नाम की सीरीज के सीजन 2 का प्रीमियर किया गया है, जिसमें सिर्फ शुरुआती 3 एपिसोड को दर्शकों के लिए रिलीज कर दिया गया है और इस बार भी सीजन वन की तरह टोटल 8 एपिसोड ही होने वाले हैं। लेकिन बाकी बचे 5 एपिसोड को वीकली बेसिस पर रिलीज किया जाएगा।
एपिसोड 4,18 फरवरी को और उसके पूरे एक हफ्ते के बाद एपिसोड 5, 25 फरवरी को रिलीज कर दिया जाएगा, एपिसोड 6, 4 मार्च को एपिसोड 7, 11 मार्च को और फाइनल आठवें एपिसोड को 18 मार्च 2026 को रिलीज किया जाएगा।
चलिए जानते हैं क्रॉस सीजन 2 की स्टोरी:
सीरीज की कहानी की शुरुआत पुलिस ऑफिसर एलेक्स क्रॉस के साथ होती है, जो अपने फैनबॉय किलर केस को सॉल्व करने के बाद खुद को थोड़ा सा रिलैक्स करना चाहता है लेकिन तभी उसकी फैमिली लाइफ और भी ज्यादा स्ट्रगल से भर जाती है। जब उसे अपने नए मिशन के लिए जाना पड़ता है।
एलेक्स क्रॉस को लेंस दुरांद नाम के एक बिलेनियर को सेफ करने के लिए सामने आना पड़ता है क्योंकि वह एक ऐसे बीज का निर्माण कर रहा है जिसके द्वारा कृषि के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी बदलाव हो सकता है, लेकिन कुछ लोग हैं जो इस बिलेनियर को मारना चाहते हैं और लेंस नाम के इस शख्स को कटी हुई उंगलियां भेज कर चेतावनी देते हैं साथ ही मारने की धमकी देते हैं।
इसी केस को सॉल्व करने के लिए पुलिस ऑफिसर एलेक्स क्रॉस को सामने आना पड़ता है जिसे इस इन्वेस्टिगेशन के दौरान और भी कई गहरे राज लेंस से जुड़े हुए पता चलेंगे जो आपको पूरी तरह से शॉक कर देंगे, लेकिन सीरीज की मेन विलेन के पीछे की कहानी आपको और भी ज़्यादा शॉकिंग एक्सपीरियंस देगी।उसके साथ ही कहानी सिर्फ एक मेन टॉपिक पर रोटेट न होकर, लगभग सभी साइड कैरेक्टर्स की अपनी पर्सनल कहानियों के साथ आगे बढ़ती है।
कैसी है प्रोडक्शन क्वालिटी?
जिस तरह की कहानी बिल्ड अप और प्रोडक्शन क्वालिटी के साथ इस सीरीज को बनाया गया है, यह सीजन अपने पहले सीज़न से ज्यादा बेहतर है। अभी सिर्फ तीन एपिसोड रिलीज किए गए हैं लेकिन कहानी इतनी ज्यादा इंटरेस्टिंग है कि आप आगे आने वाले एपिसोड का इंतजार बेसबरी से करेंगे।
प्रोडक्शन वाइज़ यह एक बेहतरीन सीरीज़ है जिसमें हर एक सीन को बहुत ही अच्छे से दिखाया गया है, फिर चाहे वह बोल्ड सीन हो या फिर एक्शन सीन।सभी एक्टर्स की एक्टिंग बहुत ही बेहतरीन है, जिसकी वजह से कहानी आपको रियल फील देगी।
सीरीज के नेगेटिव और पॉजिटिव पॉइंट्स:
कहानी में आपको बहुत सारे ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेंगे, लेकिन हर ट्विस्ट और टर्न को इतने बैलेंस के साथ डाला गया है कि यह कहानी बिल्कुल भी कन्फ्यूजिंग नहीं होती है, और जो कुछ चल रहा है उसे फास्ट पेसिंग के साथ दिखाया गया है, तो यह भी सीरीज का एक प्लस पॉइंट है जिसकी वजह से यह कहानी आपको बोरिंग नहीं फील होती है।
निष्कर्ष:
अभी शुरुआती तीन एपिसोड में इस सीरीज से जुड़ी आपको कोई भी निगेटिविटी देखने को नहीं मिलती है, सब कुछ इंटरेस्टिंग दिखाया जा रहा है।
बाकी जब इस सीरीज के सभी एपिसोड रिलीज हो जाएंगे तो इसका फाइनल रिव्यू दिया जाएगा अभी के लिए आप इस सीरीज को कंटिन्यू कर सकते हैं, अगर आपको साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर और एक्शन से भरपूर ड्रामा देखना पसंद है।
READ MORE
13 February Ott Release: 13 फरवरी 2026 की 6 सबसे हॉट OTT मूवीज और सीरीज, मिस मत करना










