Bhoghee Movie Review: अपनी बहन को इंसाफ दिलाने के लिए इस भाई ने जो किया, वो कोई सोच भी नहीं सकता!

Bhoghee Review: 6000 फीट की ऊंचाई पर छिपे खौफनाक सच की दास्तां! क्या एक भाई अपनी बहन को इंसाफ दिला पाएगा? यूट्यूब पर फ्री में उपलब्ध इस झकझोर देने वाली तमिल फिल्म का पूरा सच यहाँ जानें।

Authors
February 22, 2026 1:26 PM (IST)
Bhoghee Movie Review hindi

तमिल इंडस्ट्री की ‘लियो’ और ‘विक्रम’ जैसी सुपरहिट फिल्में अगर आपने देखी हैं, तो रिसेंटली तमिल सिनेमा के ओर से एक फिल्म निकल कर सामने आई है, जिसे अब यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है, इस फिल्म का नाम Bhoghee है।

फिल्म के मुख्य कलाकारों में नबी नंथी, स्वासिका विजय, वेला राममूर्ति, मोट्टाई राजेंद्रन, पूनम कौर, एम. एस. भास्कर और शरत शामिल हैं, जो इससे पहले Yevanum Buthanillai, Ranam और कई अन्य फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

वहीं इसके निर्देशन की बात करें तो इसे ‘एस.विजयशेखरन’ ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की लंबाई तकरीबन 113 मिनट के बीच के अंतर्गत है, तो वहीं इसका जॉनर एक्शन और ड्रामा कैटिगरी के अंतर्गत आता है।
तो चलिए जानते हैं यूट्यूब पर रिलीज हुई यह फिल्म आपका समय डिजर्व करती है या फिर नहीं और करते हैं इस मूवी का रिव्यू।

Bhoghii फिल्म की कहानी

यह कहानी सेट है एक पहाड़ी इलाके से, जो तकरीबन 6000 फीट की ऊंचाइयों पर बसा हुआ है, फिल्म की शुरुआत होती है एक ऐसे जिम्मेदार भाई से जिसके माता-पिता बचपन में ही गुजर चुके हैं।

हालाँकि फिर भी वह अपनी छोटी बहन को काफी अच्छे से पाल पोस कर बड़ा करता है और उसकी पूरी जिम्मेदारी उठाता है। साथ ही भाई का यह भी सपना होता है, कि वह अपनी बहन को आगे चलकर एक बड़ी डॉक्टर बनाएगा। अपने इस बड़े सपने को पूरा करने के लिए वह बेतहाशा मेहनत करता है।

जैसे-जैसे उसकी बहन ‘कविता’ बड़ी होती है, भाई उसका मेडिकल कॉलेज में दाखिला करा देता है। हालांकि इसी मेडिकल वाली डॉक्टरी की ट्रेनिंग के दौरान कविता के साथ कुछ ऐसी अनहोनी घटना घटती है, जिस वजह से उसके भाई की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। क्योंकि कविता की एक एक्सीडेंट के दौरान मृत्यु हो जाती है।

हालांकि जैसे-जैसे इस केस की जांच होती है, वैसे-वैसे नए खुला से निकलकर सामने आते हैं, क्योंकि आगे चलकर पता चलता है की कविता की मौत कोई साधारण मृत्यु नहीं थी, बल्कि उसका बेदर्दी से रेप किया गया था।

इस रेप को अंजाम देने के लिए कविता की मौत के बाद भी उन अपराधियों द्वारा नहीं बख्शा गया था। फिल्म का सेकंड हाफ पूरी तरह से झंझोर कर रख देता है, क्योंकि यहां पता चलता है की इंसानों के दिमाग में किस तरह से एक हैवान भी छुपा हो सकता है।

यह फिल्म महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों और समाज में छुपे ऐसे अपराधियों पर गहराई से फोकस करती है, जो इंसानियत को शर्मसार करते हैं।
फिल्म के आगे की कहानी जानने के लिए आपको देखनी होगी ‘Bhoghee’ जो फ़िलहाल मुफ्त में यूट्यूब पर उपलब्ध है।

कैसा है फिल्म का निर्देशन

मूवी का निर्देशन ‘एस.विजयशेखरन’ ने किया है, जो इससे पहले ‘येवनुम बुथानिल्लई’ फिल्म को डायरेक्ट कर चुके हैं। और उन्होंने अपनी इस फिल्म Bhoghee से भी वही कमाल कर दिखाया है, जो उन्होंने अपनी पिछली फिल्मों के साथ किया था।

फिल्म की सिनेमैटोग्राफी ‘राजा सी सेकर’ ने किया है, जो पहाड़ी इलाकों और शहर की कंट्रास्ट को खूबसूरती से कैप्चर करता है, वहीँ इसका म्यूजिक ‘मारिया मनोहर’ का है जो इमोशनल डेप्थ ऐड करता है।

फिल्म के मजबूत पक्ष

यह फिल्म इंसानी दुनिया में छुपे हैवानो की असलियत को उजागर करती है, जो महिलाओं को सिर्फ एक इस्तेमाल करने की चीज समझते हैं। साथ ही मानसिक रूप से पूरी तरह बीमार भी हैं।

फिल्म के मुख्य किरदारों में नजर आने वाली कलाकार, कविता की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस ‘स्वासिका विजय’ ने काफी दमदार काम किया है, जो की देखने में असल जिंदगी की रेप पीड़िता जैसी महसूस होती हैं।

वहीँ ‘नबी नंथी’ ने भाई ‘अलघर’ के रोल में इमोशनल डेप्थ दिखाई है, जबकि ‘वेला राममूर्ति’ और ‘मोट्टई राजेंद्रन’ जैसे सपोर्टिंग एक्टर्स ने कहानी को मजबूती दी है। कहानी में पूनम कौर और शरत के किरदार भी ज़बरदस्त हैं जो फिल्म की थीम को सपोर्ट करते हैं।

फिल्म का क्लाइमेक्स काफी दमदार है जो इसके सेकंड हाफ को और भी ज्यादा मजबूती देता है। क्योंकि इसका सेकंड हाफ कुछ जगह पर थोड़ा कमजोर दिखाई पड़ता है। इस मूवी की स्क्रिप्ट एस.विजयशेखरन ने खुद लिखी है, जो रियलिस्टिक एलिमेंट्स से भरपूर है।

फिल्म के कमजोर पक्ष

Bhoghee फिल्म की लंबाई को थोड़ा कम किया जा सकता था क्योंकि इसमें कुछ गाने भी देखने को मिलते हैं और जब-जब यह फिल्म में आते हैं, तब तक थोड़ा डिसअपॉइंटमेंट महसूस होता है।

क्योंकि यह सभी गाने तमिल भाषा में थे, जिन्हें हिंदी डबिंग करके फिल्म में दिखाया गया है, जो की हिंदी दर्शक होने के नाते बिल्कुल ही रिलेटेबल नहीं फील होता।

इसके अलावा, कुछ सीन में पेसिंग थोड़ी स्लो लग सकती है, लेकिन ओवरऑल यह फिल्म की थीम को कमजोर नहीं करती।

निष्कर्ष

अगर आप साउथ सिनेमा की फिल्में देखना पसंद करते हैं, लेकिन सिर्फ मारधाड़ वाली कहानियों की वजह से साउथ इंडस्ट्री को इग्नोर करते हैं तब फिल्म Bhoghee आपके लिए एकदम परफेक्ट साबित हो सकती है, क्योंकि यहाँ एक्शन और ड्रामा एक साथ देखने को मिलता है।

इस फिल्म की सबसे बढ़िया खासियत यह है, कि इसे देखने के लिए आपको किसी भी OTT सब्सक्रिप्शन खरीदने की या फिर सिनेमा घर में जाने की जरूरत नहीं क्योंकि अब यह बिल्कुल मुफ्त में यूट्यूब पर ‘हिंदी डबिंग’ के साथ उपलब्ध है।

रेटिंग: 3/5

READ MORE

Hijack 1971 Review: शुरुआत बोरिंग पर हाइजैकिंग के बाद टेंशन का तूफान

Author

  • arslan khan is a author of oyeisfriday.com

    मैं अर्सलान खान हूँ। बॉलीवुड और OTT कंटेंट के गहन रिव्यू और विश्लेषण का शौक और विशेषज्ञता रखता हूँ। मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है, जिसमें फिल्म स्टडीज और क्रिटिसिज्म भी शामिल था। बीते समय में मुझे अमर उजाला के एंटरटेनमेंट डेस्क में काम करने का अनुभव रहा है। और अब मै Oyeisfriday पर बेबाक और गहराई वाले रिव्यूज़ लिखता हूँ,फिर चाहे फिल्म हो या वेब सीरीज।

Leave a Comment