साल 2024 में रिलीज हुई एक बेहद फेमस वेब सीरीज ठुकरा के मेरा प्यार, जिसे जिओहॉटस्टार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया गया था। इस सीरीज की अपार सफलता को देखने के बाद इसके मेकर्स ने ‘ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2’ को इसी साल यानी 19 जून 2026 के दिन रिलीज करने का मन बना लिया है। इसका ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है और अब इस सीरीज के चाहने वाले दर्शक इस शो के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
कौन होंगे सीजन 2 के सितारे:
ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 1 के मुख्य किरदारों यानी हीरो और हीरोइन के रोल में धवल ठाकुर और संचिता बसु नजर आए थे, और आने वाले इस सीजन 2 के ट्रेलर को देखकर भी इस बात का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है, कि ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2 में भी इस बार धवल ठाकुर और संचिता बासु ही नजर आने वाले हैं।
सीजन 1 की कहानी:
जहां पिछली बार ठुकरा के मेरा प्यार सीजन वन की कहानी में हमें देखने को मिला था, कि कैसे शान्विका चौहान को अपने ही गांव के एक गरीब लड़के यानी कुलदीप से सच्ची मोहब्बत हो जाती है जिसके बाद शान्विका अपने घर वालों के विरुद्ध जाकर कुलदीप से शादी करना चाहती है।
हालांकि जैसे ही उसके परिवार वालों को इस बात का पता चलता है, वह तुरंत ही कुलदीप को बंदी बना लेते हैं और उसके मां और बाप को मारने की धमकी भी देते हैं साथ ही यह भी कहते हैं कि वह तुरंत ही शान्विका की जिंदगी से दूर चला जाए।
इसके बाद शान्विका के घर वाले उसकी शादी दूसरे लड़के से करवा देते हैं, हालांकि कुछ सालों के बाद शान्विका के पति की मृत्यु हो जाती है। वहीं दूसरी और धवल ठाकुर जोकि अपने गांव का एक गरीब परिवार से जुड़ा हुआ लड़का हुआ करता था लेकिन अब मन लगाकर पढ़ाई करने के बाद सरकारी आई.एस ऑफिसर बन चुका है और यही नहीं बल्कि कुलदीप की पहली पोस्टिंग उसी के गांव में होती है।
जहां पर फिर से एक बार शान्विका और कुलदीप आपस में टकराते हैं। हालांकि सीजन 2 के ट्रेलर को देखने के बाद इस बात का अंदाजा दिखाई दे रहा है, कि इस बार शान्विका अपने पति के हत्यारों से बदला लेने के लिए कुलदीप के साथ अपनी पुरानी दुश्मनी को भुला देगी और कुलदीप शान्विका की मदद करेगा।
हालांकि पूरी की पूरी कहानी तो ठुकरा के मेरा प्यार का सीजन 2 सीरीज के रिलीज होने के बाद ही पता चल सकेगी।
सीजन 2 में नए मोड़:
सीजन 2 के ट्रेलर में भले ही ऐसा दिखाई दे रहा हो कि शान्विका के कहने पर धवल उसके साथ मिलकर काम करने के लिए राजी हो गया है। लेकिन जिस तरह से धवल ठाकुर को सीजन वन में शान्विका के द्वारा धोखा मिला था उसे देखते हुए मुझे ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगता, कि इतनी आसानी से धवल पुरानी बातों को भूल कर शान्विका को माफ कर देगा और उसके साथ मिलकर शान्विका के दुश्मनों को सबक सिखाएगा।
क्योंकि इन सब का मुख्य कारण सिर्फ धवल ठाकुर को शान्विका द्वारा दिया गया धोखा ही नहीं, बल्कि एक मुख्य वजह यह भी है कि शान्विका की वजह से ही धवल के पिता की मृत्यु हो गई थी, और मुझे लगता है यही वजह है कि भले ही धवल ने शान्विका का साथ देने के लिए हामी भर दी हो, लेकिन सीजन 2 में बहुत सारे ऐसे मोड़ भी देखने को मिलेंगे जिन में धवल अपने पिताजी की मौत का बदला शान्विका से जरूर लेगा।
