With Love Movie Review: ऐसी लव स्टोरी जो पुराने जख्मों को फिर से ताजा कर देगी।

Arslan Khan
6 Min Read
IMAGE CREDIT: With Love Movie @IMDB

नेटफ्लिक्स अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 6 मार्च 2025 के दिन लेकर आया है, एक नयी फिल्म जिसका नाम ‘विद लव’ है। हालाँकि ‘विद लव’ फिल्म थिएटर्स में 6 फरवरी 2026 को रिलीज हुई थी और अब यह OTT पर आयी है। इसका डायरेक्शन ‘Madhan’ ने किया है।

इस फिल्म के जॉनर की बात करें, तो यह रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा की केटेगरी में आता है। वहीँ फिल्म के मुख्य कलाकारों में- अभिषन जीवन्थ, अनस्वरा राज, नहरीश कुमार जैसे अन्य कई कलाकार देखने को मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसी है यह फिल्म और करते हैं इसका रिव्यु।

With Love फिल्म की स्टोरी

फिल्म विद लव के अंदर एक ऐसे लड़के की कहानी दिखाई गई है, जो एक अनजानी लड़की से मिलने जाता है डेट पर। सिगरेट-चाय का शौकीन लड़का जब रेस्टोरेंट में मिलता है, तब वहां एक लड़की नहीं बल्कि कई लड़कियां बैठी हुई हैं।

सत्या थोड़ा असहज हो जाता है तभी उसे विनोदिनी नाम की एक लड़की मिलती है। सत्य को ब्लैक कॉफी पसंद नहीं होती है और विनोदिनी ब्लैक कॉफी की शौकीन है। पर अचानक से ट्विस्ट तब आता है, जब विनोदिनी अपने बॉयफ्रेंड को बुलाती है और वह सत्य से कहती है कि “मैं उससे प्यार करती हूं पर घर वाले राजी नहीं हैं”।

कहानी में एक और ट्विस्ट, सत्य जिस लड़की से बात कर रहा है वह लड़की वह नहीं थी, जिससे वह मिलने आया था, बल्कि यह तो कोई और थी। यहां से कहानी की होती है खूबसूरत शुरुआत।

सत्य अपनी स्कूल के पुराने प्यार को रेस्टोरेंट में भी बैठकर बताता है, उसे एक मुस्लिम लड़की से प्यार हो जाता है और इसके लिए वह नमाज की भी रिहर्सल करने लगता है यह सब देखने में बड़ा ही हिलेरियस है।

अब इसका एकतरफा प्यार इस कदर बढ़ जाता है कि वह इसके लिए कुछ भी करने को तैयार है। यह रोजाना क्लास में आता और बस उसे देखता रहता यह वैसा ही प्यार है जो शायद सभी ने अपने स्कूल टाइम में किसी न किसी से किया होगा, यह हमारे स्कूल के पुराने दिनों की याद दिलाती है।

एक ऐसा भी सीन है जहां सत्य पर तरस आता है और अफसोस भी लगता है। यह एक प्यारी सी लव स्टोरी है जिसे शायद दिल से लिखा गया है। फिल्म ज्यादातर पास्ट में दिखाई गई है जहां पर उनके स्कूल लाइफ की खट्टी-मीठी यादों को दिखाया गया है।

पॉजिटिव पॉइंट

कहानी में एक अच्छा संदेश दिया गया है कि अगर आपके पार्टनर को कुछ और और आपको कुछ और पसंद है तो अपनी पसंद को उसके हिसाब से बदलना नहीं चाहिए। मान लीजिए आपको कॉफी में शुगर डालकर पीना पसंद है और उसे नहीं तो आप शुगर डालकर ही कॉफी को पिएं।

कहानी की म्यूजिक इतनी प्यारी है जो दिल को छू जाती है, कुछ हद तक फिल्म ‘एक दीवाना था’ फिल्म के जैसी लगने लगती है। यहां पर जितने भी कैरेक्टर दिखाए गए हैं उन सभी से इमोशनली रूप से एक जुड़ाव सा हो जाता है, दिल की बात होती है तब सभी सीन फील गुड करने वाले हैं।

बैकग्राउंड में बजता हुआ बीजीएम उसे और भी प्रभावी बनाता है। मुझे तो यह फिल्म बहुत पसंद आई है जिसे मेकर ने बहुत ही प्यार से बनाया है। अगर आपको भी किसी से प्यार है तो प्लीज इसे मिस न करें।

कॉमेडी और रोमांस एकदम परफेक्ट है, वहीं इमोशनल सीन्स भी हैं पर इन्हें थोड़ा और बढ़ा-चढ़ा कर दिखाते तो ज्यादा अच्छा रहता। साथ ही सत्य की फैमिली के बारे में थोड़ा और डिटेल से दिखाते तो शायद और भी अच्छी लगती।

मुझे नहीं पता था कि फिल्म विद लव इतनी अच्छी होने वाली है वरना मैं इसे पहले ही देख लेता, पर फिल्म देखने के बाद सच में मुझे बहुत मजा आया। इससे पहले बहुत सारी लव स्टोरी पर बनी फिल्में देखी जा चुकी हैं पर इसका जादू कुछ अलग ही था जो सीधे दिल पर दस्तक देता है।

निगेटिव पॉइंट

सबसे पहले जो नेगेटिव चीज है वह है इसकी हिंदी डबिंग में डाले गए गाने जिन्हें अगर न भी दिखाया जाता फिर भी कोई फर्क नहीं पड़ता।

यह गाने इस तरह से डबिंग किए गए हैं कि आपको न चाहते हुए भी इन्हें निकालकर फिल्म विद लव को देखना होगा। हिंदी गानों को अगर तमिल में सुना जाए तो वह अलग ही फील देते हैं पर हिंदी डबिंग में इन गानों का सत्यानाश ही पीट दिया।

निष्कर्ष

विद लव फिल्म को नेटफ्लिक्स जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी डबिंग के साथ उपलब्ध कराया गया है, इसे आप चाहें तो अपने परिवार के साथ भी बैठकर देख सकते हैं। अपने स्कूल लाइफ को दोबारा से जीना है तो फिल्म को देखना ही होगा। मैं इसे दूंगा 5 में से 3.5 स्टार की रेटिंग।

Share This Article
Leave a review