Honey Telugu Movie Review: क्या पिता दे देगा अपनी बेटी की बली जाने क्या होगा अंधविश्वास से भरी इस फिल्म में

Amir Khan
5 Min Read
IMAGE CREDIT: Honey Telugu Movie Trailer

अमेज़न प्राइम वीडियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर “हनी”, तेलुगू साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म को हिंदी भाषा में रिलीज़ कर दिया गया है जो की 6 फरवरी 2026 से सिनेमाघरों में लगी थी फिल्म के बजट के देखते हुए इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था।

निर्देशक ‘करुणा कुमार’ नवीन चंद्र की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को आईएमडीबी पर महज 6.8 की रेटिंग मिली है अगर आपको भी इस तरह की हॉरर साइकोलॉजिकल थ्रिलर ड्रामा फिल्में देखने का शौक है जो डार्क थीम को लेकर चले जहां पर काला जादू देखने को मिले तो आप हनी फिल्म को देख सकते हैं।

क्या है कहानी का बेसिक प्लॉट

कहानी की शुरुआत में दिखाया गया है कि आनंद को उसकी कंपनी से बाहर कर दिया जाता है। क्योंकि वह ऑफिस के अंदर काला जादू करता हुआ पाया जाता है इन्हीं तांत्रिक क्रियाओं के बारे में जब ऑफिस वालों को पता लगता है, तो वह इसे मारते हैं और ऑफिस से बाहर निकाल देते हैं।

आनंद को ऐसा लगता है कि यह तांत्रिक क्रियाएं करके वह अपनी किस्मत को बदल लेगा, साथ ही इसकी जब से छोटी बच्ची हुई है यह पूरी तरह से अंधविश्वास में गिर चुका है, क्योंकि इसे लगता है कि उस लड़की की वजह से इसकी जिंदगी बर्बाद हो रही है।

जब से इसकी बेटी पैदा हुई है तब से इसकी लाइफ में कुछ अच्छा नहीं चल रहा वह अपनी बेटी से प्रेम नहीं करता उसे खुद के लिए श्रापित मानता है मानसिक संतुलन से कमजोर आनंद अब कुछ ऐसी तांत्रिक क्रियाएं कर रहा है, जिसे करके उसे लगता है कि वह रातों रात अमीर हो जाएगा।

उसकी जिंदगी में खुशी आ जाएगी इसमें वह अपनी बेटी को भी शामिल करना चाहता है अब यह तांत्रिक क्रियाएं कैसी हैं अंधविश्वास लालच इंसानी डर तांत्रिक क्रियाओं को देखने के लिए प्राइम वीडियो पर यह हिंदी डबिंग के साथ उपलब्ध करा दी गई है।

फिल्म में छुपा है निर्देशक का संदेश

फिल्म के निर्देशक ने यहां यह संदेश दिया है, कि इंसान को असली डर भूत प्रेत से नहीं है बल्कि सबसे बड़ा डर है लालच अंधविश्वास और किसी चीज की अंधभक्ति करना। जो उस इंसान को पूरी तरह से तबाह कर देती है।

ज्यादातर देखा गया है इंसान का लालच उसके साथ साथ पूरे परिवार को खत्म कर देता है। फिल्म के माध्यम से यह भी दिखाया गया है कि अंधविश्वास एक समय पर कितना खतरनाक रूप ले सकता है।

कहानी के पॉजिटिव और नेगेटिव पॉइंट

यहां एक मां और बेटी के रिश्ते को इतने इमोशनल ढंग से प्रस्तुत किया गया है, जिसे देखकर आंखों से आंसू छलक आते हैं। फिल्म में ऐसा तो कुछ भी खास नहीं है पर उस छोटी बच्ची के लिए आपको पता भी नहीं चलेगा, कि किस तरह से आप इसकी कहानी से खुद को जोड़ लेंगे, और इसे आगे देखते चले जाएंगे। सिर्फ यह जानने के लिए कि आखिर इस छोटी बच्ची के साथ उसका पिता क्या करने वाला है।

कहानी का बजट कम है जो कि इसे देखकर ही पता लगता है एक छोटे से बजट में जिस तरह की फिल्म बनाई जा सकती थी वैसे ही यह फिल्म बनकर तैयार हुई है।

‘हनी’ फिल्म की कहानी धीमी गति से आगे बढ़ती है बस एक बात फिर मैं अपनी बात को दोहराऊंगा कि उस छोटी बच्ची की वजह से यह फिल्म देखी जा सकती है नवीन चंद्र ने यहां एक तांत्रिक की भूमिका निभाई है इन्होंने यहां पर बढ़िया काम किया है।

इसका म्यूजिक बहुत ही शानदार है जो फिल्म को आगे बढ़ाने का काम करता है। एडिटिंग में बहुत सारी मिस्टेक हैं बहुत सारे ऐसे सीन थे जिन्हें आसानी से काटा जा सकता था यहां पर अगर आपको लगता है, कि स्टोरी में आपको बहुत सारे ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिलेंगे तो ऐसा नहीं है, अगर इस वीकेंड आपके पास देखने को कुछ ना हो तब यह फिल्म एक बार देखी जा सकती है।

हिंदी डबिंग ठीक-ठाक है परिवार के साथ भी बैठकर देख सकते हैं। मैं इस फिल्म को दूंगा उस प्यारी सी बच्ची के लिए 3/5 स्टार की रेटिंग।

Share This Article
Leave a review