Psycho Saiyaan एक रोमांटिक थ्रिलर ड्रामा शो है। मध्य प्रदेश के उज्जैन में सेट इस कहानी में कार्तिक पांडे और चारू के प्यार को दिखाया गया है ,जहां हमें तेजस्वी प्रकाश, रवि किशन और अनुद सिंह ढाका जैसे कलाकार दिखाई देंगे।
इस वेब सीरीज का निर्देशन Zee5 की सीरीज Gangstars और Netflix की पॉपुलर सीरीज Little Things के कुछ एपिसोड को डायरेक्ट करने वाले अजय भूयान ने किया है।
इन्होंने Netflix, Amazon Prime, Zee5 और MX Player के लिए कई सीरीज तैयार की हैं। अब उनकी आगामी सीरीज Psycho Saiyaan को Amazon MX Player के OTT प्लेटफॉर्म पर हिंदी में फ्री में उपलब्ध कराया जाएगा 25 फरवरी 2026 से।
प्यार या पागलपन: Psycho Saiyaan
Psycho Saiyaan की कहानी मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर से शुरू होती है। इस छोटे से शहर में ‘कार्तिक पांडे’ नाम का एक लड़का रहता है, जिसे शायरी पढ़ना और सुनना बहुत पसंद है। कार्तिक को ‘चारू’ से बहुत प्यार हो जाता है और वह उसे अपनी किस्मत समझने लगता है।
शुरुआत में यह प्यार भरा रिश्ता बहुत ही खूबसूरती से चलता है, जैसा आज के दौर में अक्सर देखने को मिलता है। लेकिन चारू के प्रति कार्तिक का प्यार इतना बढ़ जाता है, कि वह एक समय पर उस पर अपना पूरा हक जमाने लगता है।
वह चाहता है कि अब जैसा वह कहे, वैसा ही चारू करें और उसकी बिना मर्जी के चारू कुछ भी न करे। कार्तिक का यह टॉक्सिक प्यार और व्यवहार डरावना होने लगता है।
इसी बीच कहानी में हंट्री चौहान नाम के एक राजनेता की एंट्री होती है, जिसके रोल में रवि किशन दिखाई देंगे। इस वेब सीरीज के जरिए निर्देशक का एक संदेश भी है।
निर्देशक ने यहां बताया है कि जो प्यार शुरुआत में सुकून देता है, वह एक समय पर धीरे-धीरे जबरदस्ती, ईर्ष्या और मानसिक उत्पीड़न में बदल सकता है, जहां सामने वाला इंसान दूसरे की आजादी छीनना चाहता है।
यही वजह है कि कई रिश्ते अक्सर बर्बाद होते देखे गए हैं। टॉक्सिक प्यार को कभी रोमांटिक नहीं समझना चाहिए। जब भी लगे कि आपको प्यार करने वाला हद से ज्यादा टॉक्सिक हो रहा है तब समझ लें कि यह आपको मानसिक और भावनात्मक रूप से परेशान कर सकता है।
हो सकता है कि आपके आत्मसम्मान को ही खत्म कर दे। हर समय आपके अंदर एक डर चलता रहेगा कि कहीं आपसे कुछ गलत तो नहीं हो रहा, जो आपके पार्टनर को परेशान करे।
रेटिंग: 3.5/5
READ MORE
The Housemaid Review: नौकरी के लालच में फंसी लड़की, फिर जो हुआ वो रोंगटे खड़े कर देगा!










