“द लॉन्ग वॉक” (The Long Walk)नाम की एक अमेरिकी डिस्टोपियन सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है, जिसे 12 सितंबर 2025 को सिनेमाघर में रिलीज किया गया था, अब यह फिल्म अमेजॉन प्राइम वीडियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी डब में रिलीज कर दी गई है।
साइकोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर और सर्वाइवल ड्रामा से भरपूर इस फिल्म की पूरी कहानी जानने के लिए, आपको अपना 1 घंटा 48 मिनट का समय देना होगा।
इंग्लिश लैंग्वेज में बनी यह फिल्म न सिर्फ हिंदी लैंग्वेज में रिलीज की गई है बल्कि साउथ की भी सभी लैंग्वेज में रिलीज की गई है। कैसी है फिल्म ‘द लॉन्ग वॉक’ की कहानी और क्यों आपको यह फिल्म देखनी चाहिए आइये जानते हैं।
द लॉन्ग वॉक स्टोरी:
फिल्म की कहानी की शुरुआत में अमेरिका के उस समय को दिखाया गया है जब वह पूरी तरह से महाविनाश के बाद की परिस्थितियों से गुजर रहा था।
जहाँ वह अब महाशक्ति की स्थिति में नहीं है और एक विनाशकारी गृहयुद्ध के बाद वहाँ तानाशाही सैन्य शासन चल रहा है, जिसने अर्थव्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है।
फिल्म में 50 किशोरों की एक दौड़ दिखाई गई है, जिसमें हर एक राज्य से एक प्रतिभागी हिस्सा लेता है। इस दौड़ की शर्त यह है कि उन सभी को निरंतर कम से कम 3 मील प्रति घंटा (3 mph) की गति बनाए रखनी होती है।
अगर पार्टिसिपेंट्स में से कोई भी इस रेस के रूल को फॉलो नहीं करता है, तो उसे तीन वार्निंग्स के बाद गोली मार दी जाती है। इस रेस में जो रूल बनाए जाते हैं उसके अकॉर्डिंग सभी पार्टिसिपेंट्स को न्यूनतम स्पीड बनाए रखनी होती है, जिसमे वह तेज चल सकते हैं, लेकिन कम नहीं, वरना वार्निंग मिलती है।
सुनने में तो यह एक सामान्य सी दौड़ लगती है, लेकिन जब इसके नियमों के पालन की बारी आती है, तो यह एक जानलेवा दौड़ बन जाती है। जैसे ही प्रतिभागियों में से कोई भी 3 मील प्रति घंटा की गति से नीचे जाता है या रुकता है, तो उसे पहली चेतावनी दी जाती है।
लगातार तीन चेतावनियों के बाद सीधा मृत्युदंड दिया जाता है, यानी उसे गोली मार दी जाती है। अब कैसे और कौन इस रेस में जीत हासिल करेगा ये सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा।
सिर्फ एक सड़क पर पूरी होती कहानी:
जिस तरह के प्लॉट के साथ इस फिल्म को बनाया गया है, वह भले ही सुनने में आपको एक नॉर्मल सा टॉपिक लगे लेकिन बहुत ज्यादा इंगेजिंग है। फिल्म की पूरी कहानी एक सड़क से शुरू होकर सड़क पर ही खत्म हो जाती है।
रेसिंग कंपटीशन के साथ यह जानने के लिए के आगे क्या होने वाला है। एक सड़क पर जिस तरह से फिल्म में एक्शन थ्रिलर सस्पेंस और इमोशंस जैसे एलिमेंट को दिखाया गया है आप इस फिल्म के बड़े फैन हो जाएंगे।
फिल्म की कहानी किसी एक्शन पैक या फिर माल मसाले वाली ना होकर एक जर्नी की तरह रिप्रेजेंट की गई है जिसमें आप शुरुआत से ही हर एक पार्टिसिपेंट से कनेक्ट हो जाएंगे।
यह जानने के लिए आप बेकरार रहेंगे की, इन सभी पार्टिसिपेंट्स की जर्नी कैसे पूरी होगी। साथ ही आप इस बात से भी पूरी तरह से सहमत हो जाएंगे की इनकी जर्नी के पीछे आखिर मकसद क्या है।
कैसी है प्रोडक्शन क्वालिटी?
फिल्म की सिनेमैटोग्राफी बहुत ही बेहतरीन है, जिस तरह से पोस्ट एपोकेलिप्टिक अमेरिका को दिखाया गया है जो ना ही पूरी तरह से बर्बाद हुआ है और ना ही पहले की तरह पावरफुल रह गया है यह आपको एक रियलिस्टिक फील देगा।
फिल्म के विजुअल्स इस तरह से डाले गए हैं, जो कहानी के अकॉर्डिंग टेंस और थ्रीलर को बहुत अच्छी तरह से रिफ्लेक्ट करते है। फिल्म की कहानी शुरुआत से लास्ट तक इस टेंशन के साथ आगे बढ़ती है, के आप हर एक कैरेक्टर से जुड़ जाएंगे।
यह जानना चाहेंगे कि आखिर आगे क्या होने वाला है और कैसे इनमें से सभी इस रेस को जीत पाएंगे। करैक्टर रिप्रेजेंटेशन इतना अच्छा है कि आप हर एक कैरेक्टर से कनेक्टिविटी फील करेंगे।
फिल्म के प्लस और माईनस पॉइंट्स:
मूवी की कहानी इंगेजिंग है लेकिन वर्ल्ड बिल्डअप थोड़ा लिमिटेड है, क्योंकि अमेरिका के पोस्ट एपोकेलिप्टिक समय को तो दिखाया गया है, लेकिन कुछ रिव्यूज में इसे पूरी तरह डिटेल्ड नहीं माना गया जो एक सवाल आपके दिमाग़ में पूरी फिल्म में घूम सकता है।
आपको डायरेक्टली रेस से इंट्रोड्यूस कराया गया है जो इस फिल्म का प्लस पॉइंट भी है। कहानी थोड़ी सी प्रिडिक्टेबल भी लग सकती है जो आपको पहले से ही आभास करा देती है कि आगे क्या होने वाला है।
फिल्म में ब्रुटल सीन्स को भी बहुत ज़्यादा डाला गया है जो कुछ लोगों के लिए तो प्लस पॉइंट है लेकिन कुछ लोगों को ये फिल्म का माईनस पॉइंट लगने वाला है।
निष्कर्ष:
अगर आप एक ऐसी फिल्म की तलाश में है, जिसमें हर एक कैरेक्टर की अलग-अलग कहानी और उनका अपना मोटिव दिखाया जाए, तो यह फिल्म आपके लिए है जिसे देखकर आपको फाइंड आउट करना है कि क्यों इन सभी ने इस जानलेवा रेस को पार्टिसिपेट किया है।
फिल्म की कहानी आपको थ्रिलिंग और हॉरर जोनर में काफी कुछ प्रोवाइड करेगी, लेकिन इसका क्लाइमेक्स कुछ लोगों के लिए पूरी तरह से सेटिस्फाइंग नहीं लग सकता है। वन टाइम फन टू वॉच फिल्म है जिसे आप बहुत ज्यादा हाई एक्सपेक्टशंस के साथ ना देखे लेकिन एक बार ट्राई कर सकते हैं।
रेटिंग: 3/5 स्टार्स
READ MORE
Bhoghee Movie Review: अपनी बहन को इंसाफ दिलाने के लिए इस भाई ने जो किया, वो कोई सोच भी नहीं सकता!









