अमेजॉन प्राइम वीडियो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर, एक अमेरिकी हॉरर थ्रिलर फिल्म जिसका नाम “ट्विस्टेड” है, 6 फरवरी 2026 को रिलीज कर दी गई है। यह फिल्म वीडियो ऑन डिमांड पर कुछ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स जैसे पैरामाउंट मूवीज़ और अमेजॉन प्राइम वीडियो आदि पर उपलब्ध करा दिया गया है।
फिल्म की पूरी कहानी जानने के लिए आपको 1 घंटा 33 मिनट के आसपास का समय देना होगा। फिल्म के डायरेक्टर है डारेन लिन बूसमैन और कहानी लिखी है जोनाथन बैर्नस्टेन और जेम्स ग्रीर ने।
वहीं अगर बात करें मुख्य कलाकारों की तो ट्विस्टेड नाम की इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म में आपको नील मैकडोनफ, अलीसिया विट, डिजिमोन होउंसो, लॉरेन लवेरा, जीना फिलिप्स और मिआ हैले जैसे कलाकारों की एक्टिंग देखने को मिलेगी।
आईए जानते हैं कैसी है इस फिल्म की कहानी और क्या ये फिल्म आपका कीमती समय डिजर्व करती है।
ट्विस्टेड मूवी स्टोरी:
फिल्म की कहानी की शुरुआत न्यू यॉर्क सिटी के साथ होती है। जिसमें स्पेशली दो मिलेनियल्स हैं, जिसमें मुखिया महिला पलोमा (लॉरेन लावेरा) और उसके पार्टनर स्मिथ (मिया हैली) एक साथ काम करती हैं। ये दोनों लेस्बियन कपल और कॉन आर्टिस्ट हैं, जो महंगे अपार्टमेंट को फेक तरीके से रेंट या सेल करके स्कैम करते हैं।
ये दोनों किसी अन्य बुल्डिंग के अपार्टमेंट को अपना बता कर, दूसरों को बेचने का काम कर रहे होते हैं। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब एक अपार्टमेंट का मालिक उनके इस झूठ को पकड़ लेता है। इसके बाद वह इन दोनों को बंदी बना लेता है।
पर कहानी में एक और नया ट्विस्ट आपको तब देखने को मिलेगा, जब यह मकान मालिक एक साइको टाइप का इंसान निकलता है। जो बंदी बनाए हुए इन दोनों लोगों पर नए-नए एक्सपेरिमेंट करना शुरू कर देता है।
अपने एक्सपेरिमेंट के लिए उन बंदी बनाए गए दोनों लोगों की बॉडी को यूज़ करता है। क्या यह दोनों बंदे बच पाएंगे या फिर इस मकान मालिक के द्वारा उसकी अजीबोगरीब घटनाओं के जरिए मारे जाएंगे? यह सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा।
कैसी है प्रोडक्शन क्वालिटी?
एक्शन क्राईम और थ्रिलर जॉनर में यह एक बहुत ही बेहतरीन फिल्म है जिसकी कहानी आपको थ्रीलिंग का नया एक्सपीरियंस देगी। कहानी की शुरुआत में आपको थोड़ा सा पेशेंस बनाकर रखना होगा। जैसे ही एक बार कहानी बिल्ड अप हो जाती है फिल्म का सेकंड हाफ आपको बहुत ज्यादा मजा देने वाला है।
बहुत ज्यादा डार्क क्लाइमैक्स फिल्म का रखा गया है जो आपके रोंगटे खड़े कर देगा। कहानी मजेदार होने के साथ-साथ डिस्टर्बिग भी है तो अगर आप कमजोर दिल के इंसान है, तो इस फिल्म को देखने से बचें, लेकिन अगर थ्रिलिंग में इंटरेस्ट है तो यह फिल्म आपको पूरे मजे देगी।
फिल्म का प्रोडक्शन नॉर्मल सा है जिसे बहुत हाई लेवल का नहीं रखा गया है और साथ ही करैक्टर डेवलपमेंट में भी कमी देखने को मिलेगी। यही वजह है कि आप फिल्म की मेन फीमेल कैरक्टर जो जिंदगी और मौत से लड़ रही है, से भी पूरी तरह से कनेक्ट नहीं फील कर पाएंगे और ना ही उसके लिए बहुत ज्यादा आपको बुरा लगेगा।
फिल्म के एग्जीक्यूशन में मेकर्स ने कहीं ना कहीं कमी रखी है जबकि कहानी बहुत ज्यादा बेहतरीन है।
क्यों देखना चाहिए ये फिल्म?
अगर आप क्राईम थ्रिलर और साइकोलॉजिकल फिल्में देखने में इंटरेस्ट रखते हैं, तो यह फिल्म आपको एक बार जरूर देखनी चाहिए जो हिंदी डब के साथ अमेजॉन प्राइम वीडियो पर अवेलेबल है।
लेकिन फिल्म को बहुत ज्यादा उम्मीदों के साथ ना देखें, क्योंकि कहानी में भले ही हॉरर और थ्रिलर एलिमेंट को ऐड किया गया है लेकिन कई सारी कमियां भी फिल्म में देखने को मिलेगी जिन्हें आप अनदेखा कर सकते हैं।
अगर आपको साइकोलॉजिकल थ्रिलर में ज़्यादा रूचि है तो। ये फिल्म फैमिली फ्रेंडली कैटेगरी में नहीं आती, क्योंकि इसमें कई सारे छोटे-छोटे एडल्ट सीन डाले गए हैं, जिसकी वजह से आप इसे फैमिली के साथ बिल्कुल भी ना देखें, साथ ही फिल्म में बहुत ज्यादा ब्रूटेलिटी भी देखने को मिलेगी तो बच्चों के साथ भी इस फिल्म को ना देखें।
रेटिंग: 2.5/5 स्टार
READ MORE
Ekaki Chapter 5 Update : चैप्टर 5 में क्या है खास? शैडो का राज़ या एलियन्स का ट्विस्ट या कुछ और???









