Ekaki Chapter 5 Series Update : चैप्टर 5 में क्या है खास? शैडो का राज़ या एलियन्स का ट्विस्ट या कुछ और???

Arshi Khan
4 Min Read
IMAGE CREDIT: Ekaki Chapter 5 Trailer

हॉरर कॉमेडी और थ्रिलर से भरपूर वेब सीरीज जिसका नाम “एकाकी” है 27 नवंबर 2025 को इस सीरीज का पहला चैप्टर रिलीज किया गया था। सीरीज के डायरेक्टर लेखक और प्रोड्यूसर है आशीष चंचलानी जो खुद इसमें मुख्य भूमिका निभाते हुए भी देखने को मिलेंगे।

अभी तक इस सीरीज के टोटल चार चैप्टर रिलीज किये जा चुके हैं और इन सभी को दर्शकों का बहुत ज्यादा प्यार मिला है। एकाकी नाम की इस सीरीज के सभी एपिसोड, सीरीज के क्रिएटर आशीष चंचलानी के यूट्यूब चैनल जिसका नाम ACV स्टूडियो (Ashish Chanchlani Vines) है।

पर रिलीज किए गए हैं और आने वाला एपिसोड भी इसी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। इस सीरीज की सबसे अच्छी बात है कि यह हिंदी इंग्लिश तमिल तेलुगू और कन्नड़ सभी लैंग्वेज में रिलीज की गई है जिसमें आपको कॉमेडी के साथ-साथ दर का एक नया एक्सपीरियंस मिलेगा।

जिन लोगों को हॉरर कॉमेडी सस्पेंस और मिस्ट्री से भरपूर कहानी देखना पसंद है उन्हें यह सीरीज बहुत ज्यादा पसंद आ रही है।

मुख्य कलाकार:

सीरीज के क्रिएटर आशीष चंचलानी खुद इसमें मुख्य भूमिका निभाते हुए देखने को मिलेंगे जो कार्तिक का रोल निभा रहे हैं उनके साथ ही आकाश डोडेजा आर्यन के रोल में और हर्ष राणे करण का रोल निभाते हुए देखने को मिलेंगे।

उनके साथ ही और भी कई बेहतरीन कलाकार है जैसे सिद्धांत सरफारे, रोहित साधवानी, शशांक शेखर,ग्रिशीम नवानी और उपेंद्र लिमाए आदि।

क्या है कहानी?

सीरीज की कहानी की शुरुआत में आपको 7 दोस्तों का एक ग्रुप दिखाया जाएगा जिसमें से एक अपने दोस्तों से अपने मामा के विला में जाकर वीकेंड इंजॉय करने की प्लानिंग करता है जिस विला का नाम एकाकी है।

यह सब मिलकर कुछ समय प्राइवेसी और मस्ती के साथ बिताने के लिए उस विला में चले जाते हैं जो बहुत ही सुनसान जगह पर है और वहाँ जल्दी कोई जाता भी नहीं है।

जब दोस्तों का यह ग्रुप उस विला में पहुंचता है तो इनके वीकेंड की शुरुआत बहुत ही हंसी मजाक से भरपूर रहती है लेकिन धीरे-धीरे इनका यह सफर डरावने मोड़ ले लेता है और साथ ही कई इमोशनल पलों के साथ भर जाता है।

शुरुआत में कहानी बहुत ज्यादा कॉमेडी से भरपूर होती है लेकिन जैसे-जैसे आगे बढ़ती जाती है कहानी में इमोशंस का तड़का हॉरर के साथ एक्सपीरियंस करने को मिलेगा।

सीरीज में आपको हाउंटिंग,शैडोज,स्ट्रेंज प्रसेंस जैसे एलिमेंट्स के बाद एलियंस का एंगल देखने को मिलेगा जिसकी वजह से यह सीरीज सिर्फ हॉरर एलिमेंट्स प्रेजेंट ना करके साइंस फिक्शन ट्विस्ट के साथ गिल्ट फ्रेंडशिप और सर्वाइवल जैसे एलिमेंट भी प्रेजेंट करती है।

एकाकी नाम की यह सीरीज दर्शकों को बहुत ज्यादा लुभा रही है और लोग इसके आखिरी एपिसोड जिसे चैप्टर 5 कहा जा रहा है का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं।

एकाकी चैप्टर 5 रिलीज डेट एंड टाइम:

एकाकी के चैप्टर 5 को जो इस सीरीज का आखिरी एपिसोड होने वाला है आशीष चंचलानी के यूट्यूब चैनल एसीवी स्टूडियो पर 25 फरवरी 2026 को रिलीज कर दिया जाएगा और अगर बात करें टाइमिंग की तो दोपहर 2:04 पर रिलीज किया जाएगा।

जो इस सीरीज का अभी तक सबसे लंबा चैप्टर होने वाला है और यह आपको किसी फिल्म को देखने जैसा एक्सपीरियंस देगा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a review