Wuthering Heights Movie Review: क्या रईस बनने के लिए कैथरीन करेगी प्यार का सौदा? बोल्ड सीन्स और धोखे की कहानी, जानें फिल्म देखें या नहीं?

Arslan Khan
8 Min Read
Wuthering Heights Review hindi

13 फरवरी 2026 के दिन, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज हुई नई फिल्म “वर्थरिंग हाइट्स (2026), इसके मुख्य किरदारों में मार्गोट रॉबी, जैकब एलॉर्ड, हांग चाऊ, शाज़ाद लतीफ़, एलिसन ओलिवर, और मार्टिन क्लून्स जैसे अन्य कई कलाकार देखने को मिलते हैं।

फिल्म का डायरेक्शन ‘एमराल्ड फेनेल’ ने किया है, साथ ही मूवी की कहानी, ‘एमिली ब्रोंटे’ के क्लासिक उपन्यास ‘लूजली’ पर बेस्ड है। इसके जॉनर की बात करें तो यह ड्रामा और सेक्सुअल के बीच आता है।
तो चलिए जानते हैं वर्थरिंग हाइट्स नाम की इस फिल्म की कहानी और करते हैं इसका रिव्यु।

वर्थरिंग हाइट्स फिल्म की कहानी:

ये स्टोरी है एक ऐसे ‘अर्नशॉनाम परिवार’ के रईस परिवार की जो ‘यॉर्कशायर मूर्स’ में 18वीं सदी के दौर में रहता है। हालांकि इस परिवार के वंशज ‘मिस्टर अर्नशॉ’ ने सारी दौलत जुआं और शराब में लुटा दी है। जिस वजह से अब इनका खजाना पूरी तरह से खाली हो गया है और अब यह शाही परिवार बर्बाद होने की कगार पर खड़ा हुआ है।

वहीं अर्नशॉ की दो संतानें हैं, सगी बेटी ‘कैथरीन’ (मार्गोट रोबी), साथ ही बचपन में अर्नशॉ ने एक लावारिस बच्चे को आसरा दिया था।

इस लावारिस बच्चे का नाम बेटी कैथरीन ने ‘हिथक्लिफ’ (जैकब एलोर्डी) रख दिया था। और उस लड़के को बचपन से ही ‘अर्नशॉ’ ने अपनी बेटी ‘कैथरीन’ के साथ बड़ा होने दिया था, क्योंकि कैथरीन की मां नहीं थी।

वहीँ ‘नेली डीन’ (होंग चाऊ) इस परिवार की हाउसकीपर हैं और फिल्म में कहानी की नरेटर भी। हालांकि आगे चलकर जब कैथरीन जवानी की दहलीज को पार करती है, उस समय उसके शराबी पिता की सारी दौलत खत्म हो जाती है। जिस वजह से कैथरीन के दिमाग में अमीर बने रहने के लिए बहुत सारे तरीके आते हैं।

इन्हीं में से एक तरकीब कैथरीन द्वारा तब लगाई जाती है, जब उसी के पड़ोस वाली ‘एडगर लिंटन’ की हवेली को एक काफी अमीर इंसान खरीद लेता है, और अब कैथरीन इस हवेली को खरीदने वाले मालिक “एडगर लिंटन” (शहज़ाद लतीफ़) से शादी करना चाहती है।

क्योंकि उसका मानना है कि अगर वह एडगर से शादी कर लेगी तो वह हमेशा अमीर बनी रहेगी।

वहीं दूसरी ओर कैथरीन की साथी ‘नेली’, क्योंकि नेली इस परिवार की एक हाउसकीपर है, जिस वजह से उसे नौकरों की तरह ही समझा जाता है साथ ही महल के सभी लोग उसे मोटी बुद्धि वाली लड़की भी समझते हैं।

क्योंकि इसको महल के हालातों से कोई लेना-देना नहीं है, वह बस अपनी जिंदगी में मस्त मगन है। साथ ही नेली, उसी के महल में काम करने वाले ‘जोसेफ’ (इवान मिशेल) नाम के एक नौकर के साथ संबंध में है।

युसूफ इसी महल का एक नौकर है, जिस वजह से वह घर के सभी काम करने के साथ-साथ, खाना पकाने में इस्तेमाल होने वाला मांस यानी सूअर को भी खुद ही अपने हाथों से काटने में माहिर है।

अब इस फिल्म में आगे क्या होगा क्या कैथरीन, अमीर लिंडन से शादी कर पाएगी?
या फिर लिंडन पहले से ही शादीशुदा है और कुछ ना कुछ छुपा रहा है?
इन्हीं सभी सवालों के जवाबों पर फिल्म के आगे की कहानी को बुना गया है, जिन्हे जानने के लिए आपको देखनी होगी ये फिल्म ‘वुदरिंग हाइट्स’।

कैसा है फिल्म का डायरेक्शन

मूवी का डायरेक्शन ‘एमराल्ड फेनेल’ ने किया है, जो इससे पहले साल 2020 में आई फिल्म ‘प्रोमाइजिंग यंग वूमेन’ और 2023 में आयी ‘साल्ट बन’ नाम की फिल्मों की स्टोरी राइटिंग कर चुकी हैं।

अगर मैं बात करूं ‘वुदरिंग हाइट्स’ नाम की इस फिल्म में उनके निर्देशन की, तो मुझे या काफी सटीक लगा। लेकिन भले ही सब ड्रामा जैसा लग रहा हो लेकिन फिल्म को देखते वक्त मजा आता है।

खासकर वह सीन जब कैथरीन अपने पड़ोसी एडगार्ड से शादी करने के लिए बेताब होने लगती है, और काफी लंबे समय तक इंतजार करने के बाद भी वह कैथरीन के महल में उसका हाथ मांगने नहीं आता।

इसी वजह से कैथरीन खुद ही राजा के महल की दीवार से छुपकर अंदर का जायज़ा लेती है। हालांकि इसी दौरान कैथरीन को महल के लोग, डायन भी समझ लेते हैं।

फिल्म की अच्छाइयां

फिल्म को पुराने समय के हिसाब से सेट किया गया है, जिसमें इसकी सिनेमैटोग्राफी हो या फिर बैकग्राउंड म्यूजिक, हर एक चीज काफी बढ़िया है, खासकर फिल्म के सेकंड हाफ के बाद आने वाले वह सभी सीन, जब हिथक्लिफ अमीर होकर वापस लौटता है।

फिल्म की मुख्य कलाकार ‘मार्गोट रोबी’ हैं, जिन्हें आपने उनकी पिछली फिल्मों ‘सुसाइड स्क्वाड’ और ‘बार्बी’ में देखा ही होगा। जिस तरह से वह अपनी पिछली फिल्मों में खूबसूरत लगी हैं, ठीक उसी तरह वह ‘वेदरिंग हाइट्स’ में भी गजब की खूबसूरत लग रही हैं।

अगर बात करें उनकी एक्टिंग की तो वह भी काफी लाजवाब है खासकर फिल्म के वह हिस्से, जब उसे हिथक्लिफ से जलन महसूस होने लगती है।

फिल्म के कमजोर पक्ष

मूवी की लंबाई 2 घंटा 16 मिनट के करीब है जिस वजह से मुझे लगता है इसे, एडिट के दौरान थोड़ा काट छाट कर छोटा किया जा सकता था और इसे 2 घंटे के अंदर भी रखा जा सकता था।

फिलहाल इस फिल्म को भारत में हिंदी भाषा के साथ रिलीज नहीं किया गया है, जो एक बड़ा डिसएप्वाइंटमेंट माना जाएगा। क्योंकि अगर हिंदी दर्शक इस फिल्म को देखते, तो इसे और भी लोकप्रियता हासिल होती।

फिल्म में जब कैथरीन महाराज लिंडन के लिए बेताब दिखाई जाती हैं, वह सभी हिस्से बेशक मनोरंजक हैं, लेकिन कुछ इससे ऐसे भी हैं जहां थोड़ा अजीब लगने लगता है। जैसे की वह पल जब कैथरीन गुस्से में आकर Heathcliff के बिस्तर पर मुर्गी के अण्डों को फोड़ कर उसका बिस्तर ख़राब कर देती है।

निष्कर्ष: देखें या नहीं?

यह फिल्म बेशक हर तरह के दर्शकों के लिए नहीं बनी है, क्योंकि इसमें सस्पेंस और थ्रिलर बिल्कुल भी देखने को नहीं मिलता। क्योंकि फिल्म ‘वेदरिंग हाइट्स’ की पूरी कहानी, ड्रामा और रोमांस की कैटेगरी के अंतर्गत आती है।

यही वजह है की फिल्म में कुछ एडल्ट सीन भी देखने को मिलते हैं, जिस वजह से इसे फैमिली के साथ ना देखना ही बेहतर होगा।

अगर आपको रोमियो जूलियट जैसी सॉफ्ट रोमांटिक ड्रामा कहानी देखना पसंद है, तब आप फिल्म ‘वेदरिंग हाइट्स’ को रिकमेंड कर सकते है, जिसे भारतीय सिनेमाघरों में हिंदी सबटाइटल के साथ देखा जा सकता है। हालांकि फिलहाल यह मूवी हिंदी डबिंग के साथ उपलब्ध नहीं है।

Share This Article
Leave a review