1923 Series Review: 1923 हिंदी डब में आ गई! देखकर दिमाग हिल जाएगा, Harrison Ford की जबरदस्त एक्टिंग

Arshi Khan
8 Min Read
IMAGE CREDIT: 1923 Trailer

2022 में रिलीज हुई एक ‘वेस्टर्न ड्रामा’ सीरीज जिसका नाम “1923” है। 4 साल पहले रिलीज हुई यह सीरीज कंटेंट वाइज दर्शकों को बहुत ज्यादा लुभा रही है। इस सीरीज का सबसे ज्यादा प्लस पॉइंट यह है कि अब जिओहॉटस्टार के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ये आपको हिंदी डब में भी देखने को मिल जाएगी।

1923 सीरीज के टोटल दो सीजन आ चुके हैं लेकिन अभी जिओ हॉटस्टार पर केवल इसके सीजन 1, को हिंदी डब में रिलीज किया गया है। इस सीरीज की कहानी थोड़ी सी डिफरेंट है जिसमें आपको रियल इंसीडेंट से इंस्पायर कहानी देखने को मिलेगी।

1923 सीरीज की पूरी कहानी जानने के लिए आपको टोटल 15 एपिसोड देखने होंगे जिनका रनिंग टाइम लगभग 1 घंटे के आसपास का है। आईए जानते हैं कैसी है इस सीरीज की कहानी और क्यों आपको यह सीरीज देखनी चाहिए।

क्या है कहानी?

1923 नाम की इस सीरीज की कहानी अमेरिका के उस समय को दिखाती है, जब सालों पहले सिर्फ नाम मात्र के लिए लॉ एंड आर्डर था उसके साथ ही टेक्नोलॉजी भी पूरी तरह से गायब थी। उस समय अमेरिका के लोग कैसे अपने जीवन को व्यतीत करते थे और किस तरह की दिक्कतों का सामना उन्हें करना पड़ता था।

1923 सीरीज में आपको उस समय को दिखाया गया है, जब अमेरिका में टेलीफोन की टेक्नोलॉजी भी नहीं आई थी, और जब कोई बीमार होता था तो इलाज के लिए डॉक्टर के पास खत के द्वारा संदेश भेजे जाते थे और फिर डॉक्टर मरीज का इलाज करने के लिए काफी लंबे समय के बाद पहुंचता था।

सीरीज में दिखाई गई असल कहानी मुख्य रूप से एक परिवार के चारों ओर घूमती है, जिनके पास बहुत ज्यादा ज़मीन पड़ी हुई है उनकी जमीन का दायरा इतना ज्यादा है कि कई पहाड़ भी उनकी प्रॉपर्टी के अंदर ही आते हैं।

यह परिवार ‘दत्तन’ परिवार है, जिसमें ‘पैट्रिआर्क’ (हैरिसन फोर्ड) और उनकी पत्नी ‘कारा डटन’ (हेलेन मिरेन) मुख्य हैं।

यही वजह है कि उनके बहुत सारे दुश्मन भी हैं जो उनकी इस प्रॉपर्टी से जलते हैं। कहानी में इस परिवार के दो तरह के दुश्मन दिखाए गए हैं पहले तो वह है जो अपने जानवरों को उनकी जमीन पर चराने के लिए नहीं ले जा पा रहे हैं।

क्योंकि टिड्डी का प्रकोप आया था जिसकी वजह से उनकी जमीन में जो भी हरियाली और घास वगैरा थी उसे वह पूरी तरह से खा गए हैं और दूसरी तरफ एक ऐसा गैंग दिखाया गया है, जिनका मानना है कि उनकी जमीन में बहुत सारा सोना और चांदी दबा हुआ है। उसे खोजने के लिए वह उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं।

इस गैंग के मेंबर्स हैं यानी दुश्मन हैं, ‘बैनर क्रेयटन’ (जेरोम फ्लिन) और ‘डोनाल्ड व्हिटफील्ड’ (टिमोथी डाल्टन) लेकिन यह परिवार ठीक अपने पहाड़ों की तरह ही दृढ़ खड़ा है अपनी जमीन और पहाड़ों की रक्षा करने के लिए।

वहीं दूसरी तरफ कहानी आपको एक लड़की की देखने को मिलेगी, जो रेड इंडियन है और इस चर्च के स्कूल में पढ़ रही है लेकिन क्योंकि अमेरिका में रेड इंडियंस पर बहुत ज्यादा अत्याचार हुआ है और उसके बाद ही इन्होंने अमेरिका को बसाया है।

यह लड़की ‘तेओना वर्षा जल’ (अमीना नीवेस) है, तो कैसे ये लड़की उस चर्च में खुद को अत्याचारों से बचाएगी यह सब जानने के लिए आपको इस सीरीज को देखना होगा। सीजन वन में कहानी आपको अफ्रीका की सैर भी कराएगी जिसमें आपको उस रिच फैमिली का बेटा जो अफ्रीका में रह रहा है दिखाया गया है।

यह ‘स्पेंसर डटन’ (ब्रैंडन स्केलेनार) है, वहां के लोगों के साथ इसका व्यवहार बहुत ही ज्यादा फ्रेंडली है जो जानवरों का शिकार करता है ताकि लोगों की रक्षा हो सके।

कैसे तीनों कहानी आपस में मिलकर एक नया मोड़ लेंगी, यह सब आपको इसके अगले सीजन में देखने को मिलेगा। लेकिन अभी सीजन वन में इन्हीं तीन कहानी को बहुत ही इंटरेस्टिंग वे में दिखाया गया है जिसे आप एक बार इंजॉय कर सकते हैं।

कैसी है प्रोडक्शन क्वालिटी?

स्लो बर्न कहानी आपको इस सीरीज में देखने को मिलेगी जो बहुत ही धीरे धीरे बिल्ड होती है, लेकिन जब एक बार बिल्ड अप हो जाती है तो आप इस कहानी से जुड़ जाएंगे। जिस तरह से अमेरिका और अफ्रीका के पुराने समय को फिल्म में दिखाया गया है, उस समय के वातावरण को बहुत ही बेहतरी के साथ क्रिएट किया गया है।

फर्स्ट वर्ल्ड वॉर के बाद की स्थिति इस सीरीज में दिखाई गई है जिसकी वजह से ये बहुत ज्यादा इंटरेस्टिंग हो जाती है। चाहे वह अमेरिका के निवासी हो या फिर रेड इंडियन किस तरह से सबको स्ट्रगल करना पड़ा था लॉ एंड ऑर्डर न होने की वजह से ये सब इस सीरीज में दिखाया गया है।

अफ्रीका के ज्यादातर सीन्स को जिस खूबसूरती के साथ दिखाया गया है, चाहे वह अफ्रीका के जंगल हों या फिर उसमें रहने वाले शेर या फिर हाथी इन सब के जरिए सीरीज की सिनेमैटोग्राफी बहुत ज्यादा हाई हो जाती है।

जो नेचर पसंद करने वालों को बहुत पसंद आएगी। सीरीज का प्रोडक्शन बजट भी काफी अच्छा है जो आपको देखकर ही पता लग जायेगा।

“शक्ति है तो जमीन हथिया लो” जैसे हिस्टोरिक इवेंट पर बनी सीरीज:

अमेरिका के उस समय को इस सीरीज में दिखाया गया है, जब वहां पर लॉ एंड ऑर्डर बिल्कुल भी काम नहीं कर रहा था और लोगों के बीच सिर्फ एक ही लॉ काम कर रहा था।

जिसे शक्ति है तो जमीन हथिया लो के नाम से जाना जाता है क्योंकि उस समय लोगों का सिर्फ यही काम था, की जिन लोगों के पास ज्यादा जमीन है उनसे जमीनों को छीनना और अपना कब्जा करना।

निष्कर्ष :

अगर आपको हिस्ट्री से जुड़ी हुई स्लो बर्न कहानी देखना पसंद है तो यह सीरीज आपके लिए है जिसमें अमेरिकी हिस्ट्री के उस समय को दिखाने की कोशिश की गई है जब प्रथम विश्व युद्ध के बाद वहां की स्थिति मारामारी वाली हो गयी थी।

इसमें आपको कई एडल्ट सीन्स भी देखने को मिलेंगे जिसकी वजह से इसे फैमिली के साथ बिलकुल भी न देखें। अच्छी हिंदी डबिंग के साथ आपको जिओ हॉटस्टार के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ये सीरीज देखने को मिल जाएगी। जिसे आप एक बार ज़रूर इंजॉय कर सकते हैं अच्छे एक्सपीरियंस के लिए।

Share This Article
Leave a review