The Bluff OTT Release Date: प्रियंका चोपड़ा के नए अवतार को करना है इंजॉय तो यहां जानिए द ब्लफ की रिलीज डेट

Arshi Khan
5 Min Read
IMAGE CREDIT: The Bluff Trailer

काफी लंबे समय के बाद एक बार फिर ‘प्रियंका चोपड़ा’, अपने अभिनय के दम पर दर्शकों को दीवाना बनाने के लिए तैयार हैं। ये उन लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है जो लोग प्रियंका चोपड़ा के फैन होने के साथ-साथ एक्शन और एडवेंचर से भरपूर फिल्में देखने में इंटरेस्ट रखते हैं।

प्रियंका की इस अपकमिंग फिल्म का नाम है “द ब्लफ” जिसका ट्रेलर दर्शकों के बीच 14 जनवरी 2026 को रिलीज कर दिया गया है। ये ट्रेलर इतना ज्यादा दमदार है कि, दर्शकों से फिल्म का इंतजार करना बहुत ज्यादा मुश्किल हो रहा है।

द ब्लफ फिल्म की पूरी कहानी जानने के लिए आपको अपना 1 घंटा 41 मिनट यानी (101 मिनट) का समय देना होगा। फिल्म का ट्रेलर फिल्म के रिलीज से लगभग 1 महीने से भी ज्यादा पहले रिलीज कर दिया गया है जिसके बाद दर्शकों का उत्साह एक अलग लेवल पर है।

द ब्लफ कास्ट टीम:

द ब्लफ नाम की इस प्रियंका चोपड़ा की मुख्य भूमिका वाली फिल्म को डायरेक्शन दिया है ‘फ्रैंक ए.फ्लावर्स’ ने और इसके प्रोड्यूसर हैं AGBO जो Russo Brothers की कंपनी है।

वहीं अगर इस प्राइम वीडियो की ओरिजिनल फिल्म ‘द ब्लफ’ के मुख्य कलाकारों की बात करें, तो इसमें प्रियंका चोपड़ा, जोनास, कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज कोर्डोवा, साफिया ओकले-ग्रीन और तैमूरा मोर्रिसन जैसे बेहतरीन कलाकारों की एक्टिंग देखने को मिलेगी।

यह फिल्म AGBO, सिनेस्टार पिक्चर्स और पर्पल पेबल पिक्चर्स के द्वारा बनाई गई है और Amazon MGM Studios के द्वारा प्राइम वीडियो पर इसको डिस्ट्रीब्यूट किया जाएगा।

प्रियंका के नए अवतार के लिए हो जाइये तैयार:

अभी तक प्रियंका चोपड़ा के फैंस ने सिर्फ उनका खूबसूरती भरा लटको झटको वाला रूप देखा है। लेकिन इस बार एकदम नए अंदाज में दर्शकों को अपना दीवाना बनाने के लिए आ रही हैं प्रियंका। फिल्म के ट्रेलर में जिस तरह से उन्हें रिप्रेजेंट किया गया है, इससे पता चलता है कि इस बार प्रियंका चोपड़ा डोमिनेंट एक्शन सीक्वेंस के साथ लंबे समय के बाद वापस आ रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा फिल्म में एक इंटेंस रोल निभाने वाली हैं, जो उनकी अभी तक की सभी फिल्मों से एकदम हटकर होगा।

किसकी होगी जीत प्रियंका या फिर कार्ल अर्बन?

बॉलीवुड की एक सक्सेसफुल फिल्म जिसमें मुख्य भूमिका में रणबीर कपूर जैसे कलाकार देखने को मिले थे, फिल्म का नाम था ‘एनिमल’, इसके रिलीज़ के बाद जैसे विलन को ज्यादा दमदार दिखाने का एक फैशन सा चल गया है।

लेकिन हॉलीवुड की इस अपकमिंग फिल्म ‘द ब्लफ’ में मेकर्स ने इस चलन को एक बार फिर से पूरी तरह से खत्म कर दिया है। क्योंकि यहाँ विलेन के इरादों को पूरी तरह से चकनाचूर करते हुए मुख्य भूमिका निभा रही प्रियंका चोपड़ा जैसी कलाकार फिल्म में दिखाई गई हैं, जो इंटेंसिटी के साथ एक्शन सीक्वेंस दे रही हैं।

क्या होगी कहानी?

इस अपकमिंग फिल्म की कहानी 19वीं सदी के अंत में सेट की गई है, जिसमें आपको कैरेबियाई क्षेत्र यानी ‘केमन Islands’ में रहने वाली एक एक्स-पाइरेट जिसका नाम Ercell “Bloody Mary” Bodden है, और लोग इसे Bloody Mary के नाम से जानते हैं, इनसे जुड़ी हुई स्टोरी देखने को मिलेगी।

ये अपनी खून खराबे वाली हिंसक जिंदगी को पीछे छोड़कर केमैन आइलैंड्स पर सुखद जीवन जीने के लिए अपने परिवार के पति टी.एच. बोडेन, बेटे आइजैक, और सास एलिजाबेथ बोडेन के साथ रहने लगता है।

लेकिन तभी कहानी में ट्विस्ट आता है जब उसका पुराना अतीत जो उसका पूर्व कप्तान ‘Connor’ (कार्ल अर्बन) दिखाया गया है उससे अपनी पुरानी दुश्मनी का बदला लेने के लिए उसी आईलैंड पर वापस आता है और अपने साथियों के साथ उस पर हमला बोल देता है।

एक बार फिर से Ercell (प्रियंका) को अपनी लैथल स्वॉर्ड फाइटिंग स्किल का इस्तेमाल करके इन दुश्मनों से अपने परिवार को सुरक्षित करना होगा, जिसके दौरान आपको बहुत ही इंटरेस्टिंग एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे।

द ब्लफ रिलीज़ डेट:

अगर आप भी ‘प्रियंका चोपड़ा’ के बड़े फैन हैं और साथ ही एक्शन एडवेंचर से भरपूर फिल्में देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए ही बनी है जिसे देखने के लिए आपको 25 फरवरी 2026 तक का इंतजार करना होगा।

द ब्लफ नाम की इस फिल्म को Amazon Prime Video के ओटीटी प्लेटफार्म पर इंग्लिश में रिलीज किया जाएगा साथ ही हिंदी और अन्य भाषाओं में डब वर्जन उपलब्ध हो सकता है, जैसा Prime Video अक्सर करता है।

Share This Article
Leave a review