साल 2024 में रिलीज हुई “माई पेंगुइन फ्रेंड” एक दिल को छू लेने वाली कहानी है। जहां कहानी कुछ ना कहती हुई भी बहुत कुछ कह जाती है। यह फिल्म उन लोगों को बहुत पसंद आएगी जिन्हें जानवरों से बहुत प्रेम है या फिर उन लोगों को भी जिनको अपनी जिंदगी में अकेलापन महसूस हो रहा है।
1 घंटा 37 मिनट की इस फिल्म को अब नेटफ्लिक्स पर हिंदी में स्ट्रीम कर दिया गया है। अगर आपको भी इसका इंतजार था, तो अब 16 फरवरी से आपका ये इंतजार खत्म होता है।
बहुत बार ऐसा देखा गया है कि कुछ फिल्में इस तरह से बन जाती हैं, जहां बहुत कुछ न दिखाते हुए भी भावात्मक संदेश छुपे होते हैं, ऐसा ही कुछ ‘माई पेंगुइन फ्रेंड’ फिल्म में भी है।
डिप्रेशन से निकल कर खुशी दिखाने वाली एक कहानी
कहानी में ब्राजील का एक छोटा सा द्वीप है। इस द्वीप पर जोआओ नाम का एक मछुआरा रहा करता है जोकि अब बूढ़ा हो गया है। इनका एक बेटा हुआ करता था पर अब दुर्भाग्यवश वह इस दुनिया में नहीं रहा। बेटा एक हादसे में समंदर में डूब कर मर गया था।
जोआओ को अब ऐसा लगता है कि बेटे की मौत का जिम्मेदार वह खुद है जिस कारण वह डिप्रेशन में रहने लगा है। ये अब किसी से भी बातचीत नहीं करता, अलग-थलग रहने लगा है। गिल्ट उसे अंदर ही अंदर खाता जा रहा है।
कहानी में ट्विस्ट उस समय आता है जब जोआओ एक दिन समंदर में मछली पकड़ने के लिए जाता है तब उसे मछली की जगह एक पेंगुइन दिखाई देता है। शायद आपको जानकर हैरानी होगी कि यह एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है।
पेंगुइन बीमार है, जिसे जोआओ छोटी-छोटी मछलियां खिलाकर ठीक कर देता है। धीरे-धीरे इन दोनों में दोस्ती बढ़ती जाती है। जोआओ फिर से अपनी पुरानी जिंदगी में लौट आता है साथ ही अब वह खुश रहने लगा है। अब जब यह पेंगुइन पूरी तरह से ठीक हो गया है अब वह अपने घर जाने को तैयार है।
जोआओ फिर से निराश हो जाता है कि उसका अपना पेंगुइन अब अपने घर वापस चला जाएगा।
अब क्या पेंगुइन अपने घर वापस जाकर दोबारा से जोआओ से मिलने आता है या नहीं?, यह सब जानने के लिए आपको इसे नेटफ्लिक्स पर हिंदी में देखना होगा। कहानी को बहुत इमोशनल तरीके से दर्शाया गया ।
जोआओ और पेंगुइन की भावुक दोस्ती ने दिल जीत लिया
एक अच्छी हिंदी डबिंग के साथ तैयार की गई ‘माय पेंगुइन फ्रेंड’ को आप अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं। जहाँ जोआओ पेंगुइन की दोस्ती को फील किया जा सकता है। जोआओ की पत्नी का कैरेक्टर भी काफी इंप्रेसिव है।
फिल्म में पेंगुइन को इस तरह से दिखाया गया है जो समझ नहीं आता वीएफएक्स से बनाया गया है या फिर असली है। पेंगुइन की हरकतें देखकर मजा आता है। फिल्म के सभी एक्टरों की परफॉर्मेंस शानदार है।
ये पूरी फिल्म दर्शकों को खुद से भावात्मक रूप से कनेक्ट करने में कामयाब रही है। फिल्म का बजट भी काफी बड़ा है। यह एक शानदार फिल्म है जिसे मैं दूंगा 4/5 स्टार की रेटिंग।
