कन्नड़ लैंग्वेज में बनी फिल्म “आई एम गॉड” (I Am God) जिसकी कहानी रोमांस और थ्रिलर पर बेस्ड है, इनिशियली ये फिल्म 7 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों मे अपनी ओरिजिनल लैंग्वेज में रिलीज की गई थी और अब इस फिल्म को हिंदी डब में रिलीज कर दिया गया है।
कन्नड़ इंडस्ट्री में इस फिल्म ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है और अब हिंदी ऑडियंस इस फिल्म को इंजॉय कर सकती है। ‘सीबीएन प्रोडक्शन हाउस’ के द्वारा बनाई गई इस फिल्म के डायरेक्टर है ‘रवि गौड़ा’ और इन्हीं के द्वारा कहानी भी लिखी गई है।
अगर बात करें मुख्य कलाकारों की तो अविनाश, अरुणा बलराज,रवि गौड़ा, निरंजन, विजेता पारीक और पी रवि शंकर जैसे कलाकारों की एक्टिंग देखने को मिलेगी। फिल्म की पूरी कहानी जानने के लिए आपको अपना 2 घंटा 35 मिनट का समय देना होगा।
आइये जानते हैं कैसी है इस फिल्म की कहानी और हिंदी डब में हमें ये फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगी।
आई एम गॉड स्टोरी:
फिल्म की कहानी की शुरुआत देव और बिंदु नाम के मुख्य कलाकारों के साथ होती है जिनकी लव स्टोरी आपको देखने को मिलेगी और इन्हीं के बीच एक साइको सीरियल किलर भी देखने को मिलेगा। जो सिर्फ लड़कियों को एक-एक करके बहुत ही बेरहमी के साथ मार रहा है।
कहानी की शुरुआत में दिखाया जाता है कि बिंदु और देव एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं जहां बिंदु और देव के बीच लव स्टोरी की शुरुआत हो जाती है, लेकिन प्रॉब्लम तब क्रिएट होती है जब देव का एग्रेसिव बिहेवियर उसकी लव स्टोरी के लिए खतरा पैदा कर देता है।
कहानी में दूसरी तरफ खुद को गॉड कहने वाला एक साइको किलर देखने को मिलेगा, जो लड़कियों को किडनैप करता है और मास्क पहने हुए ये साइको किलर रात के समय उन्हें बहुत ही बेरहमी के साथ मार देता है।
कैसे और क्यों बिंदु भी उस साइको किलर के चंगुल में फंस जाती है और क्या फिल्म के अंत तक यह साइको किलर पकड़ा जाएगा इस सब का पता लगाने के लिए आपको ‘आई एम गॉड’ नाम की कन्नड़ लैंग्वेज में बनी फिल्म को हिंदी डब के साथ देखना होगा।
आई एम गॉड हिंदी डब्ड प्लेटफार्म:
लव रोमांस और साइकोलॉजिकल थ्रिलर से भरपूर लव स्टोरी वाली फिल्म आई एम गॉड अच्छी हिंदी डबिंग के साथ अमेजॉन प्राइम वीडियो के ओटीटी प्लेटफार्म पर अवेलेबल है जिसे आप एक बार जरूर ट्राई कर सकते हैं, अगर आपको साइकोलॉजिकल थ्रिलर सस्पेंस और क्राइम से जुड़ी चीज़े देखना पसंद है।
कैसी है प्रोडक्शन क्वालिटी?
लव रोमांस थ्रीलर साइकोलॉजिकल ड्रामा पर बेस्ड ये एक बहुत ही बेहतरीन फिल्म है, जिसमें आपको सभी एलिमेंट बहुत अच्छे से एक्सपीरियंस करने को मिलेंगे। फर्स्ट हाफ में ‘आई एम गॉड’ की कहानी पूरी तरह से लव रोमांस पर फोकस करती है और जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, इसमें आपको नए नए ट्विस्ट और टर्न्स साइकोलॉजिकल ड्रामा से जुड़े हुए देखने को मिलेंगे।
कैसे एक लव स्टोरी साइकोलॉजिकल थ्रिलर में बदल जाती है, वह इस फिल्म में बहुत अच्छे से दिखाया गया है। वहीं अगर बात करें पेसिंग की तो फास्ट पेसिंग के साथ इस फिल्म को बनाया गया है जिसकी वजह से ये आपको बोरिंग फील नहीं देगी।
निष्कर्ष:
अगर आप एक ऐसी फिल्म की तलाश मे हैं, जिसमें इंटरेस्टिंग लव स्टोरी के साथ दिल दहला देने वाला साइकोलॉजिकल थ्रिलर देखने को मिले। तो यह फिल्म आपके लिए है जिसमें बहुत ही क्रूरता के साथ लड़कियों को मारने वाला एक सीरियल किलर देखने को मिलेगा।
फिल्म की प्रोडक्शन क्वालिटी काफी अच्छी है और साथ ही हिंदी डबिंग भी अच्छी की गई है, जो आई एम गॉड फिल्म की कहानी के साथ एक दम फिट बैठती है।
“आई एम गॉड” फिल्म वर्थ टू वॉच है, जिसे आप एक बार अच्छे एक्सपीरियंस के लिए ट्राई कर सकते हैं अगर आपको इस तरह के रोमांस और साइकोलॉजिकल थ्रिलर में इंटरेस्ट है तो।
रेटिंग: 2.5/5 स्टार्स
READ MORE
Million Follower Detective Review: विच बाबा की मौतें सच? मिलियन फॉलोअर डिटेक्टिव रिव्यू









