Million Follower Detective Series Review: विच बाबा की मौतें सच? मिलियन फॉलोअर डिटेक्टिव रिव्यू

Arshi Khan
6 Min Read
IMAGE CREDIT: Million Follower Detective Trailer

12 फरवरी 2026 को नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफार्म पर “मिलियन फॉलोअर डिटेक्टिव” डिटेक्टिव नाम की एक सीरीज रिलीज़ की गई है, जिसकी पूरी कहानी जानने के लिए आपको टोटल 8 एपिसोड देखने होंगे, इसके हर एक एपिसोड की लेंथ लगभग 45 मिनट के आसपास की है ।

रिलीज की गई सीरीज की कहानी क्राइम पर बेस्ड होने वाली है, जिसकी पूरी कहानी को इसी सीजन में खत्म कर दिया गया है तो आपको इसके सीजन 2 का इंतजार नहीं करना होगा।

ताइवान में फिल्माई गई ये सीरीज अभी हिंदी डब में अवेलेबल नहीं है तो आप को इसे इंग्लिश लैंग्वेज में ही देखना होगा। आईए जानते हैं क्या है इस सीरीज की कहानी और क्या ये वर्थ टू वॉच है या फिर स्किप करनी चाहिए।

मिलीयन फॉलोअर्स डिटेक्टिव स्टोरी:

सीरीज की कहानी की शुरुआत ‘विच बाबा’ नाम की एक इनफ्लुएंसर के साथ होती है जो तरह-तरह की वीडियो बनाकर अपने सोशल साइट पर डालती है। जिसमें वह अलग-अलग इनफ्लुएंसर के लिए कार्ड के जरिए प्रेडिक्शन करती है और उस प्रेडिक्शन को अपनी वीडियो में भी डालती है।

विच बाबा के प्रेडिक्शन के अकॉर्डिंग जिसे वो कार्ड्स के ज़रिये प्रेडिक्ट करती है, वो हर इनफ्लुएंसर अलग-अलग तरह से मारा जायेगा। किसी को रोड एक्सीडेंट का सामना करना पड़ेगा तो किसी को चाकू के घातक हमले का, तो वहीं किसी को कोई ब्रिज से ढकेल देगा।

“मिलियन फॉलोअर डिटेक्टिव” सीरीज को देखकर आपको पता लगाना है कि क्या जो यह इनफ्लुएंसर मर रहे हैं यह वास्तव में मर रहे हैं या कोई उनसे बदला लेना चाहता है। और उसके साथ ही विच बाबा का इस सबसे क्या कनेक्शन है यह भी आपको इस सीरीज में फाइंड आउट करना होगा।

अंत मे आपको इस बात का भी पता लगाना होगा के क्या डिटेक्टर जो इस केस को सॉल्व कर रहा है वो सॉल्व भी कर पायेगा या नहीं।

सीरीज वर्थ टू वॉच है या स्किपेबल?:

अगर आपको क्राइम थ्रीलर से भरपूर कहानी देखना पसंद है तो यह सीरीज आपको एक अच्छा और नया आईडिया प्रोवाइड करेगी, जिसे आप एक बार इंजॉय कर सकते हैं। लेकिन बहुत ज्यादा हाई एक्सपेक्टशंस के साथ नहीं, क्योंकि इसमें आपको कई सारी कमियां भी देखने को मिलेंगी जिसे बैलेंस करते हुए आपको यह सीरीज देखनी होगी।

कैसी है प्रोडक्शन क्वालिटी?

कहानी बहुत ज्यादा इंटरेस्टिंग है जो शुरुआत से ही आपको पूरी तरह से हुक कर लेगी, और सीरीज की पेसिंग को भी फास्ट रखा गया है जिसकी वजह से ये आपको बोरिंग फील नहीं होगी।

सीरीज “मिलियन फॉलोअर डिटेक्टिव” की कहानी और उसका एग्जीक्यूशन आपको एकदम नया एक्सपीरियंस देगा।

जैसे ही कहानी की शुरुआत होती है सब कुछ समझने में आपको थोड़ा सा टाइम लगेगा, लेकिन जैसे ही एक बार कहानी बिल्ड अप हो जाती है तीसरे चौथे एपिसोड से आप हर एक कैरेक्टर से पूरी तरह से कनेक्ट हो जाएंगे।

प्रोडक्शन वाइज़ ये एक बहुत ही अच्छी सीरीज है, जिसमें बीजीएम बहुत ही अच्छा डाला गया है जो थ्रिलर को पूरी तरह से सपोर्ट करता है।

सीरीज के माइनस और प्लस पॉइंट:

सीरीज “मिलियन फॉलोअर डिटेक्टिव” की कहानी शुरुआती 4 एपिसोड तक पूरी तरह से अनप्रिडिक्टेबल रहती है, जिसकी वजह से आप इससे पूरी तरह से जुड़े रहेंगे, यह जानने के लिए की आगे क्या होने वाला है।

लेकिन जैसे ही कहानी आधी हो जाती है, उसके बाद आगे क्या होने वाला है यह सब कुछ पहले से ही प्रिडिक्ट हो जाता है और आपकी क्यूरोसिटी भी पूरी तरह से खत्म हो जाती है।

वहीं अगर बात करें कलाकारों की एक्टिंग की, तो सभी ने अच्छी परफॉरमेंस दी है साथ में मेकर्स का भी अच्छा काम दिखाया गया है। सीरीज में बहुत सारे प्लस पॉइंट है जिसकी वजह से आपको इसे देखना चाहिए, लेकिन कुछ माइनस पॉइंट भी है जैसे क्लाइमेक्स का एक्सपेक्टशंस पर खरा ना उतरना।

निष्कर्ष:

जिन लोगों को क्राइम थ्रिलर मिस्ट्री से भरपूर कहानी देखना पसंद है उन्हें यह सीरीज बहुत ज्यादा पसंद आएगी, एक बार इस सीरीज को ज़रूर देख सकते हैं। लेकिन बहुत ज्यादा हाई एक्सपेक्टशंस के साथ ना देखें क्योंकि सेकंड हाफ में आपको कुछ कमियां भी देखने को मिलेंगी।

लेकिन उसके साथ ही एकदम नई कहनी इस सीरीज में दिखाइ गई है जिसे आप बहुत ज्यादा लॉजिक के साथ अगर ना देखें तो यह सीरीज आपको पूरा मजा देगी। वन टाइम फन टू वॉच की कैटेगरी में “मिलियन फॉलोअर डिटेक्टिव” नाम की यह सीरीज आती है।

रेटिंग: 3/5 स्टार्स

Share This Article
Leave a review