इंग्लिश लैंग्वेज में बनी डार्क कॉमेडी इरॉटिक थ्रिलर और साइकोलॉजिकल ड्रामा से भरपूर एक फिल्म जिसका नाम “बोन लेक” (Bone Lake) है इनिशियली इस फिल्म को 3 अक्टूबर 2025 को थिएटर में ओरिजिनल लैंग्वेज में रिलीज किया गया था। अब यह फिल्म हिंदी डब के साथ अमेजॉन प्राइम वीडियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दी गई है।
एलडी एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस के द्वारा बनाई गई ये फिल्म जिसकी शूटिंग जॉर्जिया में की गई है और इस फिल्म की पूरी कहानी जानने के लिए आपको अपना 1 घंटा 34 मिनट का समय देना होगा क्या ये फिल्म आपका कीमती समय डिजर्व करती है आईए जानते हैं इस आर्टिकल में।
बोन लेक स्टोरी:
बोन लेक नाम की थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म की कहानी की शुरुआत, एक ऐसे कपल के साथ होती है जो अपनी छुट्टियों को इंजॉय करने के लिए एक विला को बुक करते हैं और बहुत ही उत्साह के साथ अपनी ट्रिप पर निकल जाते हैं।
लेकिन जब डेस्टिनेशन पर पहुंचते हैं तो उन्हें पता लगता है कि सेम उसी दिन पर एक और कपल है जिसने उस विला को बुक किया है।
पहले तो दोनों के बीच बहुत ज्यादा बहस चलती है लेकिन फिर आखिर में जाकर दोनों एक साथ उस विला के अंदर अपना समय बिताने के लिए राजी हो जाते हैं।
जिसके बाद से ही आपको कहानी में कई तरह के ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेंगे। दोनों कपल्स के बीच आपको कुछ ऐसे गेम्स देखने को मिलेंगे जिसके बाद दोनों ही कपल्स की सोच पूरी तरह से बदल जाती है।
जिस विला में यह लोग अपनी छुट्टियों को इंजॉय करने के लिए जाते हैं उसके ठीक पीछे एक लेक दिखाई गई है कहानी के सारे ट्विस्ट और टर्न्स उसी लेक से जूड़े हुए है लेकिन आखिर वह कौन से राज है जिसकी वजह से इन दोनों कपल्स की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है यह सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा।
कैसी है प्रोडक्शन क्वालिटी?
एक सामान्य से टॉपिक पर बनी यह फिल्म जिसे आपने ज्यादातर फिल्मों में देखा होगा आपको कुछ नया प्रोवाइड नहीं करती है लेकिन जिन लोगों को एडल्ट कंटेंट की तलाश रहती है यह फिल्म उन्हें बहुत ज्यादा पसंद आने वाली है।
भले ही फिल्म की प्रोडक्शन क्वालिटी बहुत ज्यादा हाई लेवल की नहीं रखी गई है एक नॉर्मल सी कहानी के साथ बनाई गई नॉर्मल प्रोडक्शन क्वालिटी वाली फिल्म है जिसमें भले ही कहानी यूनीक नहीं है लेकिन जो कुछ भी दिखाया गया है वह इंटरेस्टिंग है।
जिससे आप लास्ट तक जुड़े रहना चाहेंगे, जिस तरह से नए-नए सस्पेंस क्रिएट होते हैं उसके पीछे की मिस्ट्री जानने के लिए आप यह फिल्म लास्ट तक देखेंगे। प्रोडक्शन क्वालिटी की बात की जाए तो सभी एक्टर्स ने बहुत ही अच्छी एक्टिंग की है जिसके साथ कहानी इंगेजिंग बन जाती है।
क्या यह फिल्म फैमिली फ्रेंडली है?
अगर आप एक ऐसी फिल्म की तलाश में है जिसे आप अपनी फैमिली के साथ इंजॉय करना चाहते हैं तो यह फिल्म उस कैटेगरी में नहीं आती है जिसमें शुरुआत के सीन में ही आपको एक न्यूड कपल जंगल में भागता हुआ दिखाया गया है।
जिसके ऊपर कुछ लोग तीर से हमला कर रहे हैं और इस सीन को बिल्कुल भी ब्लर नहीं किया गया है पूरी तरह से क्लियर सीन है जिसे आप फैमिली के साथ बिल्कुल भी नहीं देख सकते हैं। कहानी अच्छी है इंगेजिंग है थ्रिलर मिस्ट्री और सस्पेंस से भरी हुई है, लेकिन फन टू वॉच है जिसे आप फैमिली के साथ बिलकुल भी न देखें।
फिल्म के माईनस और प्लस पॉइंट्स:
बोन लेक नाम की इस फिल्म मे आपको हॉरर एलिमेंट दिखाने की कोशिश की गई है, लेकिन वह पूरी तरह से काम नहीं कर पाता है बल्कि कहानी सिर्फ एडल्ट कंटेंट पर ही फोकस करती रह जाती है।
जो कुछ भी टेंस मोमेंट थ्रिलर और साइकोलॉजिकल ड्रामा क्रिएट होता है वह सब घूम फिर कर कपल्स के एरोटिक ड्रामा के साथ खत्म हो जाता है। ये इस फिल्म का माईनस पॉइंट भी कह सकते है और फिल्म का प्लस पॉइंट भी, जिन लोगों को इस तरह के एडल्ट कॉन्टेन्ट की तलाश रहती है उन्हें ये फिल्म काफी पसंद आएगी।
निष्कर्ष:
अगर आप एडल्ट कॉन्टेन्ट के साथ एक ऐसी कहानी देखना चाहते हैं, जिसमें हॉरर, थ्रीलर, सस्पेंस, मिस्ट्री और साइकोलॉजिकल ड्रामा सब कुछ दिखाया जाए तो यह फिल्म आपके लिए ही है जिसमें आपको बहुत सारे एडल्ट सीन्स के साथ खूब सारा हॉरर और थ्रीलर देखने को मिलेगा। एक बार फन टू वॉच के लिए इस फिल्म को देख सकते हैं लेकिन फैमिली के साथ नहीं।
रेटिंग: 2.5/5 स्टार्स
READ MORE
The Burbs Review: समीरा के पड़ोस में छिपा है खौफनाक राज़, Peacock पर देखें या मिस करें?









