The Burbs Series Review: समीरा के पड़ोस में छिपा है खौफनाक राज़, Peacock पर देखें या मिस करें?

Amir Khan
5 Min Read
IMAGE CREDIT: The burbs Trailer

8 फरवरी 2026 को पीकॉक एनबीसी के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई “The Burbs” जहां आपको इसमें टोटल 8 एपिसोड देखने को मिलेंगे। प्रत्येक एपिसोड की लंबाई 35 से 48 मिनट के बीच की है।सीरीज को समीक्षको का अच्छा रिस्पॉन्स मिलता दिखाई दे रहा है।

यह सीरीज एक डार्क कॉमेडी मिस्ट्री को पेश करती है। एपिसोड छोटे होने की वजह से आसानी से कम समय में देखी जा सकती है। इस पूरी सीरीज को देखने के लिए लगभग आपको 5 से 6 घंटे देने होंगे।

वेब सीरीज की बेसिक कहानी

अगर आप एक बढ़िया क्राइम थ्रिलर कॉमेडी देखने के शौकीन हैं तो यह वेब सीरीज समझिए आपके लिए ही बनाई गई है। यह कहानी समीरा की दिखाई गई है जो एक तेज-तर्रार वकील के रूप में दिखाई जाती है। यह मॉडर्न जमाने की वकील है जो अभी नई-नई मां भी बनी है।

नई मां को जो परेशानियां झेलनी पड़ती हैं वही परेशानियां समीरा भी झेल रही है जैसे कि रातों में जागना। समीरा को कभी-कभी ऐसा लगता है कि वह शहर की चमक-धमक भरी दुनिया को छोड़कर अपने बचपन के गांव के घर में शिफ्ट हो जाए।

इन्हीं सबके चलते समीरा एक छोटे टाउन में शिफ्ट हो जाती है। समीरा की नजर अपने पड़ोस में बने एक घर पर पड़ती है जो 20 साल से खाली पड़ा हुआ है।

दिखने में यह भयानक घर है जिसे देखकर ऐसा लगता है कि इस घर के अंदर भूतों का वास है। इसे अपने पड़ोसियों से पता चलता है कि इस घर में रहने वाली एक छोटी लड़की गायब हो गई थी जो आज तक नहीं मिली।

अब समीरा के अंदर यह जानने की जिज्ञासा है कि आखिर इस टाउन में चल क्या रहा है। इन्हीं सब चीजों को बहुत सारे ट्विस्ट और टर्न के साथ सीरीज़ को पेश किया गया है। मुझे यकीन है कि अगर आप इस शो के पहले एपिसोड को देखना शुरू करेंगे तो 8 एपिसोड कब बीत जाएंगे पता ही नहीं लगेगा।

वेब सीरीज के पॉजिटिव और नेगेटिव पॉइंट्स

The Burbs को जियो हॉटस्टार के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी डबिंग के साथ रिलीज किया गया है। कहानी देखने में मजेदार लगती है जब समीरा को पता लगता है कि उसके पड़ोस में बने भयानक घर में एक अजनबी इंसान रहने आया है जिसकी हरकतें कुछ अजीब सी हैं। इसे पूरा शक है कि घर के अंदर कुछ न कुछ तो गड़बड़ चल रहा है।

अब क्या घर में रहने वाला यह अजनबी इंसान सीरियल किलर है या फिर कोई और, इसे जानने के लिए तो आपको सीरीज देखनी पड़ेगी। यहां मिस्ट्री, हॉरर, कॉमेडी, सस्पेंस, थ्रिलर सब कुछ देखने को मिलता है।शो की एक और अच्छी बात यह है कि यहां पर सपोर्टिंग एक्टर्स के साथ विलेन से भी उतना ही लगाव हो जाता है जितना कि समीरा से।

सस्पेंस बहुत तेजी से बढ़ते दिखाई नहीं दिया है, इसलिए इसे देखते समय दर्शकों को थोड़ा पेशेंस रखकर देखना होगा। शो का दूसरा सीजन भी आना है यही वजह है कि सीरीज का अंत नहीं किया गया है।

इसे आधा-अधूरा ही छोड़ा गया है।बहुत समय से ऐसा देखने में आ रहा है कि हॉलीवुड अपनी वेब सीरीज को कंप्लीट ही नहीं कर रहा है। वह हर सीजन को आधा-अधूरा छोड़ देता है दूसरे आने वाले सीजन के लिए जो दर्शकों के लिए थोड़ा निराशाजनक है।

मुझे ऐसा लगता है कि अगर आप अपनी वेब सीरीज का अंत नहीं करना चाहते, तो फिर भी क्लाइमेक्स में कुछ ऐसा दिखाएं जिससे दर्शक संतुष्ट हो जाएं और आगे आने वाले सीजन का इंतजार करें।

मुझे जो सीरीज की सबसे बड़ी गलती लगी वह यह है कि इसमें कॉमेडी डालने की जरूरत ही नहीं थी क्योंकि यहां पर कॉमेडी से ज्यादा मिस्ट्री वर्क कर रहा है। मुझे इस तरह की वेब सीरीज काफी पसंद आती हैं यही वजह है कि मैं इसे 5 में से तीन स्टार की रेटिंग दूंगा।

 

 

Share This Article
Leave a review