Kohrra Season 2 Review: बरुण सोबती और मोना सिंह की सस्पेंस थ्रिलर कोहरा 2 क्या देगी पिछले सीजन को टक्कर जाने यहां

Kohrra Season 2 Review in hindi: "कोहरा सीजन 2 आ गया! बरुण सोबती + मोना सिंह की जबरदस्त जोड़ी, पंजाब का कोहरा और एक चौंकाने वाला मर्डर। सस्पेंस इतना कि आखिर तक सांस थम जाएगी!

Authors
February 11, 2026 12:02 PM (IST)
Kohrra Season 2 Review in hindi

साल 2023 में आई वेब सीरीज़ ‘कोहरा’ का सीज़न 1 नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया था, इस सीरीज के डायरेक्शन से लेकर कहानी और किरदार सब कुछ जबरदस्त था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

अब आज 11 फ़रवरी 2026 को मेकर्स ने “कोहरा सीज़न 2” (Kohrra Season 2) नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर दिया है जो एक बार फिर से क्राइम,सस्पेंस और थ्रिलर का तड़का लेकर आ गई है। इस बार कोहरा सीज़न 2 में मुख्य किरदार में बरुण सोबती के साथ मोना सिंह ने भी एंट्री ली है।

अब देखना यह है कि क्या यह सीज़न पिछले सीज़न को टक्कर दे पाया है या नहीं। चलिए जानते है सीरीज का फुल रिव्यू यहां।

कोहरा सीज़न 2 की कहानी क्या कहती है?

कोहरा सीज़न 2 की कहानी पंजाब के दलेरपुरा के एक मर्डर केस के इर्द गिर्द घूमती नज़र आती है जिसमें एक महिला प्रीत का शव खलियान में मिला है प्रीत (पूजा बुमरा) एन.आर.आई है, और वह अपने पति और बच्चों को छोड़ कर काफी समय से मायके में रह रही थी उसका मर्डर उसके मायके में ही हुआ है।

Kohrra Season 2-  Mona Singh And Barun Sobti still
IMAGE CREDIT: Kohrra Season 2 @NETFLIX TRAILER

इस केस का जिम्मा एरिया की एएसआई धनवंत कौर को सौंपा जाता है। जिसकी भूमिका में मोना सिंह नज़र आ रही है वहीं उनके साथ कमाडिंग ऑफिसर अमरपाल गरुड़ी के किरदार में एक बार फिर से वरुण सोबती नज़र आ रहे हैं।

जैसे जैसे इस केस की तफ्तीश होती है तो इस मर्डर केस की शक की सुई कई लोगों पर अटकती है जिसमें प्रीत का पति भी शामिल है। अब यह मर्डर कैसे हुआ किसने किया और क्यों किया? यह बड़ा सवाल है।

जैसे जैसे कहानी आगे बढ़ती है इसमें कई ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलते है आगे की कहानी जानने के लिए आपको यह शो देखना होगा।

किरदारो का योगदान:

सबसे पहले बात करते है मुख्य किरदार निभाने वाली मोना सिंह के बारे में जिन्होंने कई टीवी सीरियल में काम किया है पर इस शो में मोना सिंह ने जिस मैच्योरिटी और धाकड़ तरीके से धनवंत कौर के किरदार को निभाया है वो तारीफ के लायक है।

बरुण सोबती ने एक बार फिर से अपने शानदार अभिनय से साबित कर दिया कि वह किसी भी रोल को बखूबी निभा सकते हैं। इसी के साथ शो के बाकी कलाकार रणविजय सिंह,पूजा भामरा, पर्यारक मेहता और अनुराग अरोड़ा ने भी अपने अपने किरदारों को बखूबी निभाया है।

Kohrra Season 2 still poster
IMAGE CREDIT: Kohrra Season 2 @NETFLIX TRAILER

मर्डर मिस्ट्री के साथ इमोशंस का टकराव

मर्डर मिस्ट्री तो आपने काफी देखी होंगी, पर कोहरा की कहानी में हुए मर्डर को किन परिस्थितियों में किया गया और क्यों किया गया, ये काफी शानदार तरीके से पेश किया गया है साथ ही कहानी आपको कहीं पर भी बोर नहीं होने देगी,और आप अपनी सीट से बिलकुल भी हिल नहीं पाएंगे।

कहानी में एक तरफ जहां मर्डर मिस्ट्री को बढ़ी खूबसूरत अंदाज़ में पेश किया गया है वहीं दूसरी तरफ धीमी रफ्तार के साथ इमोशंस को भी गहराई से एक्सप्लोर किया गया जो आपके दिल को छू जायेंगे।

टेक्निकल एस्पेक्ट:

टेक्निकल एस्पेक्ट की बात करे तो ‘कोहरा सीज़न 2’ की बैकग्राउंड म्यूजिक ने हर सीन में जान डालने का काम किया है। वहीं सिनेमेटोग्राफी भी ठीक ठाक है जिसमें कोहरे के धुंध में हुआ क्राइम और उसी धुंध में गुम है असली कातिल जिसे सामने होकर भी पहचानना मुश्किल है। पंजाब के माहौल को प्रस्तुत करते इस शो के डायलॉग डिलीवरी काफी टचिंग है।

धीमी गति से असर डालता शो:

कोहरा सीज़न 2, की खासियत यह है कि यह काफी धीमी गति से चलता है, जैसे जैसे कहानी आगे बढ़ती है यह अपने अलग अलग मोड़ से दर्शकों को प्रभावित करती है। पर अगर आप तेजी से बढ़ती हुई कहानी पसंद करते हैं, तो आपको बोरियत महसूस हो सकती है। पर यह कहना गलत नहीं होगा कि कहानी का अंत आपको निराश नहीं होने देगा।

शो की खामियां:

6 एपिसोड के इस शो की बेहतरीन कहानी होने के बाद भी कुछ कुछ जगह पर कहानी थोड़ी उलझी हुई सी नज़र आती है। वहीं अपनी धीमी गति के कारण यह आपको बोर भी कर सकती है।आगे कहानी कहीं कहीं पर आपको हैरान करेगी पर बहुत बड़े सर्प्राइज के साथ नहीं।

वहीं इस शो को आप फैमिली के साथ देखने में थोड़ी झिझक महसूस कर सकते हैं, इसलिए नहीं कि शो में अडल्ट सीन हैं, बल्कि इसलिए क्योंकि इसमें थोड़ी गाली गलौज देखने को मिलती है।

ओवर आल रिव्यू:

कोहरा सीज़न 2 के ओवर आल रिव्यू की बात करे तो यह शो अपने पिछले सीजन की तरह इस बार भी काफी सारे क्राइम थ्रिलर को टक्कर देता है। कहानी धीमी होने के बावजूद आप इससे बंधे रहेंगे और अंत तक कत्ल किसने किया यह अंदाज़ा लगाने में असमर्थ रहेंगे। अगर आप एक अच्छी सस्पेंस क्राइम थ्रिलर वाली वेब सीरीज़ के इंतज़ार में थे तो आप ‘कोहरा 2’ को बिना देर किए देख सकते है।

रेटिंग: 3.5/5

READ MORE

With Love Movie Review: रिलेशनशिप और ब्रेकअप को जानने के लिए देखें नेटफ्लिक्स पर विद लव हिंदी में

Author

  • shagufta hashmi is a author of oyeisfriday.com

    मैं शगुफ्ता हाशमी हूँ। हिंदी सिनेमा, बॉलीवुड फिल्मों और OTT सीरीज की समीक्षा करती हूँ। मैंने लखनऊ से पढ़ाई की है, मास कम्युनिकेशन के साथ-साथ Film & TV Production में स्पेशलाइज्ड पोस्ट-ग्रेजुएट भी किया है, साथ ही साल २०२४ में AAJTAK हिंदी के एंटरटेनमेंट डेस्क में काम करने का अनुभव रहा है। फिल्मों की कहानी अभिनय और निर्देशन पर मेरी पैनी नजर रहती है।

Leave a Comment