With Love Movie OTT: रिलेशनशिप और ब्रेकअप को जानने के लिए देखें नेटफ्लिक्स पर विद लव हिंदी में

Amir Khan
3 Min Read
IMAGE CREDIT: With Love Movie TRAILER @NETFLIX

अगर आप एक ऐसी फिल्म देखना चाहते हैं, जो चेहरे को मुस्कान और दिल को ठंडक दे तो फिर “विद लव” (With Love) देख सकते हैं। जो कि 2026 की एक तमिल फिल्म है यह फिल्म हमें हमारे स्कूल के दिनों की याद दिलाती है, जैसे की स्कूल का वह पहले क्रश वह छोटी-छोटी बातें जो आज भी याद करके हमारे चेहरे पर मुस्कान छा जाती है।

यहां कहानी सत्य नाम के एक लड़के की दिखाई गई है सत्य अपनी बहन के कहने पर एक दिन ब्लाइंड डेट पर जाता है, पर जिस लड़की से वह मिलता है वह उसी के स्कूल में पढ़ने वाली उसकी जूनियर निकलती है। जब यह दोनों मिलते हैं तब दोनों आपस में मिलकर बहुत खुश होते हैं दोनों अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हैं।

कहानी में वैसे कुछ नयापन तो नहीं है वही स्कूल ड्रामा दिखाया गया है पर सब कुछ एक तरह का रियल एक्सपीरियंस देता है 2 घंटे 21 मिनट के रनिंग टाइम वाली यह फिल्म आपका भरपूर मनोरंजन करने में पूरी तरह से कामयाब रहती है।

एक बार फिर कहा जाएगा कि ये रोम कॉम तो है लेकिन ओवर द टॉप नहीं है जिन दर्शकों को हल्की-फुल्की दिल को छू लेने वाली कहानी पसंद है, जहां बहुत ज्यादा ड्रामा न दिखाते हुए बस एक फील गुड की वाइब आए वो एक बार इसको जरूर ट्राई कर सकते हैं।

कब होगी रिलीज विद लव

तमिल फिल्म इंडस्ट्री की ‘विद लव’ को 6 फरवरी से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिलता दिखाई दे रहा है। बहुत से लोगों ने इसे सिनेमाघर में देखने से मिस कर दिया है तो वह अब इसकी ओटीटी रिलीज को जानना चाहते हैं, कि यह फिल्म कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

तो यह जान लें कि इसे ‘नेटफ्लिक्स’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाना है 6 मार्च 2026 को यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर हिंदी में उपलब्ध करा दी जाएगी, तो जिन दर्शकों को इस फिल्म के ओटीटी रिलीज का इंतजार था उन्हें 6 मार्च 2026 तक का वेट करना होगा।

 

Share This Article
Leave a review