ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर आए दिन कुछ न कुछ नया कॉन्टेंट देखने को मिलता है। पिछले कुछ दिनों में कई सारी जबरदस्त फिल्में और सीरीज ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है। अब अगर आप किसी नई फिल्म या वेब सीरीज का इंतज़ार कर रहे है, तो आज 11 फरवरी बुधवार को अलग अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अलग अलग फिल्में और सीरीज देखने को मिलेंगी चलिए जानते है।
कोहरा सीज़न 2 (kohrra season 2)
कोहरा के पिछले सीजन में दर्शकों के द्वारा खूब प्यार मिला इस क्राइम थ्रिलर फिल्म ने दर्शकों का दिल जीता और अब यह सीरीज अपनी नई कहानी,सस्पेंस और थ्रिलर के साथ आपना दूसरा सीजन लेकर आ रही है। ‘कोहरा सीजन 2’ में मुख्य किरदार में वरुण सोबती और मोना सिंह नज़र आने वाले है।
यह सीरीज आज 11 फरवरी 2026 को ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गयी है। सुदीप शर्मा और फैसल रहमान द्वारा निर्देशित इस सीरीज में पंजाब की एक महिला की हत्या हुई है और इस केस की बागडोर एइसआई अमर गरुडी (बरुण सोबती) और ऑफिसर धनवंत कौर (मोना सिंह) के हिस्से में आई है। अगर आप क्राइम, सस्पेंस और थ्रिलर के शौकीन है तो यह सीरीज आपको पसंद आने वाली है।
लव इस ब्लाइंड सीजन 10 (love is blind season 10)
‘लव इस ब्लाइंड’ एक रियलिटी शो है जो अपने 9 सफल सीजन के बाद 10वे सीज़न के साथ दर्शकों के बीच आने वाला है। एक बार फिर से कंटेस्टेंट बिना एक दूसरे को देखे कनेक्शन बनाएंगे इस शो में नए कंटेस्टेंट के बीच- प्यार,धोखा और लव ट्राएंगल देखने को मिल सकता है।
इस बार सीजन में कुछ नया ऐड करने की कोशिश की गई है, जहाँ पिछले सीज़न में एक शहर के कई लोग भाग लेते है पर इस बार पूरे स्टेट से कंटेस्टेंट आने वाले है। कंटेस्टें की कुल संख्या 32 होगी जिसमें महिला और पुरुष दोनों शामिल है। ‘लव इस ब्लाइंड’ के एपिसोड वीकली स्ट्रीम किए जाएंगे यह शो 11 फरवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।
क्रॉस सीजन 2 (Cross – Season 2)
‘बेन वॉकिंस’ द्वारा निर्मित क्रॉस सीजन 2 एक क्राइम थ्रिलर है। ‘जेम्स पीटरसन’ की किताबों पर आधारित ये सीरीज एक बार फिर से अपनी दमदार कहानी के साथ दर्शकों के बीच लौट रही है मुख्य किरदार में ‘एलडीस हाज’ नज़र आएंगे जो डिडेक्टिव एलेक्स क्रॉस के किरदार में एक नए केस को अपनी तीखी नज़र और शार्प माइंड के साथ सॉल्व करते नज़र आने वाले हैं।
दरअसल क्रॉस एक रूथलेस विजिलेंटे के पीछे नज़रे गड़ाए हुए है जो एक करप्ट ब्लैनियर को टारगेट कर रहा है। इस बार कहानी को और भी पेचीदा और थ्रिलिंग दिखाने की कोशिश की गई है। यह सीरीज 11 फरवरी को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कि जाएगी।
READ MORE
The Investigation of Lucy Letby Review: मैं शैतान हूँ” नोट ने खोली खौफनाक कहानी












