Queen of Chess Netflix Movie Review: दंगल जैसी फिल्म वह भी सिर्फ डेढ़ घंटे के रनिंग टाइम के साथ, मस्ट वॉच कैटिगरी

Arshi Khan
6 Min Read
IMAGE CREDIT: Queen of Chess TRAILER

27 जनवरी 2026 को इनिशियली रिलीज हो चुकी डॉक्यूमेंट्री फिल्म जिसका नाम ‘क्वीन ऑफ चेस’ है, इंग्लिश लैंग्वेज में बनी यह फिल्म अब हिंदी डब के साथ 6 फरवरी 2026 को नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दी गई है जिसकी पूरी कहानी जानने के लिए आपको 1 घंटा 33 मिनट का समय देना होगा।

इस बायोग्राफी डॉक्यूमेंट्री को दर्शकों का बहुत ज्यादा प्यार मिल रहा है, जिसकी वजह से आईएमडीबी पर इस फिल्म को 7.8 स्टार की रेटिंग मिली है।

क्वीन ऑफ चेस कास्ट टीम

क्वीन ऑफ़ चेस नाम की इस फिल्म के डायरेक्टर हैं रोरी कैनेडी, और फिल्म की कहानी लिखी गई है मार्क बैले और केवेन मेक एलेस्टर के द्वारा। बात करें अगर मुख्य कलाकारों की तो इस फिल्म में आपको टाटेव अब्राहमयम, हारूत अकोपयान और गेरी कस्परोव जैसे कलाकारों की एक्टिंग देखने को मिलेगी।

राइनो फिल्स प्रोडक्शन हाउस और कोइंसिडे पिक्चर्स के द्वारा बनाई गई यह फिल्म कैसी है? और क्यों आपको यह आपको देखनी चाहिए आइये जानते हैं इस आर्टिकल में।

क्वीन ऑफ चेस स्टोरी:

फिल्म की कहानी की शुरुआत मुख्य कलाकार के साथ होती है जो एक बहुत छोटी सी बच्ची दिखाई गई है। इस लड़की को बचपन से ही चेस में बहुत ज्यादा इंटरेस्ट होता है और इसका एक बहुत बड़ा सपना होता है, कि इस गेम में बड़े से बड़े धुरंधर को हराना और अपना नाम टॉप में लाना।

अपने इस सपने को पूरा करने के लिए उसे किन-किन कठिनाइयों से गुजरना होगा और आखिर लड़की का यह सपना पूरा होगा या नहीं यह सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा।

कैसी है प्रोडक्शन क्वालिटी?

इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म में दिखाई गई कहानी आपको इमोशनली कनेक्ट करेगी, क्योंकि जिस तरह से फिल्म में एक छोटी सी बच्ची का सपना पूरा करने के लिए पूरी फैमिली के एफर्ट को दिखाया गया है, वह आपको ज्यादातर कहानियों में नहीं दिखाया जाता है।

लेकिन इस कहानी में आपको वह सब कुछ दिखाया जाएगा जो एक मुख्य बंदे की सफलता के पीछे पूरी फैमिली की मेहनत और उनके बलिदान होते हैं स्पेशली पिता का। यही वजह है कि इस फिल्म से आप पर्सनली और इमोशनली कनेक्ट हो जाएंगे।

फिल्म का स्क्रीन प्ले पुराने समय में सेट किया गया है, जो आपको पुराने समय की याद दिलाएगा और यह दिखाएगा कि किस तरह से पुराने समय में अपने सपने के लिए लड़ना बहुत ज्यादा मुश्किल हुआ करता था। यह एक फैमिली फ्रेंडली शो है जिसमें कोई भी वल्गैरिटी या फिर न्यूड सीन नहीं है सिर्फ एक किसिंग सीन को डाला गया है जिसे अगर आप स्किप कर दें तो फैमिली के साथ देखने के लिए यह फिल्म एक बेस्ट ऑप्शन है।

दंगल की याद दिलाने वाली डॉक्यूमेंट्री फिल्म :

जब आप ‘क्वीन ऑफ चेस’ फिल्म को देखेंगे तो यह आपको बॉलीवुड मूवी ‘दंगल’ की याद दिलाएगी, क्योंकि जिस तरह से दंगल फिल्म में दिखाया गया था कि दो बहने अपने पिता के सपने को पूरा करने के लिए किस तरह से पूरे समाज और पूरी दुनिया से लड़ती हैं ठीक उसी तरह इस फिल्म में बेटी के सपने को पूरा करने के लिए कैसे पूरा परिवार इस दुनिया से लड़ेगा यह सब दिखाया गया है।

जूडिट रियल लाइफ इंट्रोडक्शन:

‘क्वीन ऑफ चेस’ डॉक्यूमेंट्री फिल्म को जुडिट पोलगर नाम की चेस प्लेयर की स्ट्रगल वाली लाइफ को दिखाने के लिए बनाया गया है। इनका जन्म हंगरी में हुआ था और उनके पिता का मानना था कि जीनियस लोग पैदा नहीं होते, बल्कि उन्हें जीनियस बनाया जाता है।

अपनी इसी सोच के साथ जुडिट के पिता ने अपनी तीनों बेटियों को कभी स्कूल नहीं भेजा बल्कि घर में ही उन्हें ट्रेंड किया और दुनिया के सामने लड़ने के लिए तैयार किया। उन्होंने बचपन से ही अपनी तीनों बेटियों को चेस में निपुणता हासिल करने के लिए ट्रेनिंग दी।

तीनों बेटियों ने अपने पिता का सपना पूरा किया और चेस चैंपियन बन गई जिनमें से सबसे आगे थी जुडिट पोलगर। इन्होंने मात्र 12 साल की उम्र में वर्ल्ड की नंबर 1 फीमेल चेस प्लेयर का खिताब हासिल कर लिया था।

निष्कर्ष:

अगर आपको किसी भी तरह के स्पोर्ट्स में इंटरेस्ट है, तो ‘क्वीन ऑफ चेस’ डॉक्यूमेंट्री फिल्म आपके लिए ही है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह से उस समय महिलाओं को चेस खेलने के लिए योग्य नहीं माना जाता था लेकिन जुडिट और उसकी दोनों बहनों ने इस मान्यता को झूठा साबित किया और चेस में एक ऊंचा मुकाम हासिल किया। यह एक इन्नोवेटिव फिल्म है जिसे देखकर आपको भी कुछ नया करने की तमन्ना जागेगी। अच्छी फिल्म है जिसे आपको अच्छे एक्सपीरियंस के लिए एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।

रेटिंग: 3.5/5 स्टार्स

Share This Article
Leave a review