The Astronaut Movie Review: आसमान से गिरी एस्ट्रोनॉट क्या खुद की मानसिक लड़ाई से जीत पायेगी? जानें इस फिल्म में

Arshi Khan
5 Min Read
IMAGE CREDIT: The Astronaut TRAILER

17 अक्टूबर 2025 को रिलीज हुई फिल्म जिसका नाम द एस्ट्रोनॉट है, इंग्लिश लैंग्वेज में बनी यह फिल्म अब हिंदी डब के साथ अमेजॉन प्राइम वीडियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रेंट पर रिलीज कर दी गई है। फिल्म की कहानी साइकोलॉजिकल हॉरर साइंस फिक्शन पर आधारित है।

फिल्म की पूरी कहानी जानने के लिए आपको 1 घंटा 30 मिनट का समय देना होगा।कैट मारा की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म क्या आपका कीमती समय डिजर्व करती है जानेंगे इस आर्टिकल में।

द एस्ट्रोनॉट स्टोरी:

फिल्म की कहानी की शुरुआत सैम वॉलकर नाम की एक लड़की के साथ होती है जो इस फिल्म में एक एस्ट्रोनॉट की भूमिका निभा रही है और स्पेस में गई हुई है लेकिन किसी वजह से उसका यान क्रैश हो जाता है और वह पृथ्वी पर गिर जाती है।

इसके बाद अलग-अलग स्पेस एजेंसी वाले उसकी तलाश शुरू कर देते हैं और इस तलाश में नासा वाले आगे निकल जाते हैं और उस लड़की को अपने कब्जे में ले लेते हैं। क्योंकि वह स्पेस से डायरेक्ट पृथ्वी पर आई है जिसकी वजह से उसके साथ अजीबोगरीब घटनाएं घट रही हैं और इससे निपटने के लिए उस लड़की को एक हाईली टेक्नोलॉजी से लेस एक घर के कमरे में क्वॉरेंटाइन कर दिया जाता है।

फिल्म की कहानी मैं आपको इसी बात का पता लगाना है कि क्या स्पेस से वापस आने के बाद वास्तव में कोई एलियन या किसी और प्रकार का कोई क्रिएचर इस लड़की के पीछे पड़ा हुआ है या फिर यह सब उसकी मानसिक कल्पना है।

कैसी है प्रोडक्शन क्वालिटी?

इंट्रेस्टिंग कहानी के साथ बनाई गई ये एक फिल्म है जिसका कॉन्सेप्ट सैम के कैरेक्टर के चारों ओर घूमता है और एक बहुत ही मजबूत सस्पेंस मिस्ट्री और थ्रिलर इस कैरेक्टर के द्वारा क्रिएट की जाती है जिसे सॉल्व करने के लिए आप इस फिल्म को लास्ट तक देखना चाहेंगे के आखिर यह सैम कौन है कहां से आई है और आखिर किस मकसद से स्पेस में गई थी और कैसे इसका यान क्रैश हो जाता है और जो कुछ इसके दिमाग में चल रहा है उसके पीछे का राज क्या है।

इंगेजिंग कहानी है जो आपके दिमाग में कई सारे सवालों को पैदा करती है और इन सवालों के जवाब जानने के लिए आप लास्ट तक इस फिल्म को देखना चाहेंगे।फिल्म की कहानी जिस तरह से लिखी गई है शुरुआत से बहुत ही अच्छी है लेकिन जिस तरह का क्लाइमेक्स फिल्म में डाला गया है वह आपको पूरी तरह से शॉकिंग फील देगा।

फिल्म के माइनस और प्लस पॉइंट:

फिल्म का वीएफएक्स सिनेमैटोग्राफी और कहानी का बिल्ड अप बहुत ही बेहतरीन है लेकिन जिस तरह क्लाइमैक्स इस फिल्म का दिखाया गया है वह आपको पूरी तरह से निराश कर देगा।

फिल्म की हिंदी डबिंग काफी अच्छी रखी गई है जो आपको अच्छा एक्सपीरियंस देगी और साथी ही इंगेजिंग पावर भी बहुत ज्यादा मजबूत है जो आपको फिल्म से पूरी तरह से जोड़ कर रखेगा।

लेकिन इसमें एक बहुत बड़ी कमी भी है फिल्म का क्लाइमेक्स जो आपको पूरी तरह से निराश कर देता है जिस तरह की एक्सपेक्टशंस फिल्म की शुरुआत से आप बना लेते हैं उस पर यह फिल्म बिलकुल भी खरी नहीं उतरती है।

निष्कर्ष:

अगर आप साइंस फिक्शन हॉरर और साइकोलॉजिकल ड्रामा देखने में इंटरेस्ट रखते हैं तो ये फिल्म आप एक बार देख सकते है लेकिन शुरुआत से ही बहुत ज्यादा हाई एक्सपेक्टशंस ना रखें। फन टू वॉच के लिए एक बार इस फिल्म को देखा जा सकता है और अब यह फिल्म हिंदी डब में भी अवेलेबल है तो आप एक बार ट्राई कर सकते हैं।

रेटिंग: 2.5/5 स्टार

 

TAGGED:
Share This Article
Leave a review