6 फरवरी 2026 को मराठी लैंग्वेज में बनी फिल्म “केस नंबर 73” है थिएटर्स में रिलीज की गई है फिल्म की कहानी मिस्ट्री थ्रिलर सस्पेंस और साइकोलॉजिकल ड्रामा से भरपूर है जिसमें कहानी आपको सीरियल किलर से जुड़ी हुई देखने को मिलेगी।
डायरेक्टर ‘मिलिंद मुक्तेश्वर आपटे’ आपटे के निर्देशन में बनी इस फिल्म की पूरी कहानी जानने के लिए आपको अपना 2 घंटा दो मिनट का समय देना होगा। यह फिल्म सिर्फ अपनी ओरिजिनल लैंग्वेज में रिलीज की गई है जिसका हिंदी या इंग्लिश सबटाइटल अवेलेबल नहीं है।
अगर आप इस तरह की साइकोलॉजिकल फिल्में देखना पसंद करते हैं वह भी हिंदी लैंग्वेज में तो आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। फिल्म की कहानी सीरियल किलर के साथ-साथ एक कोर्ट रूम ड्रामा भी प्रेजेंट करती है। आईए जानते हैं कैसी है इस फिल्म की कहानी और क्यों आपको यह फिल्म देखनी चाहिए।
केस नंबर 73 स्टोरी: बिना स्पॉइलर्स
फिल्म की कहानी की शुरुआत में आपको दिखाया जाएगा कि चार हत्याएं एक के बाद एक की गई है और इसके पीछे किसका हाथ है इसका कोई पता नहीं है तभी इस केस को इन्वेस्टिगेट करने के लिए एक निराश और परेशान पुलिस ऑफिसर सामने आता है।
जिसका नाम एसपी संजय देशमुख है।इस केस को सॉल्व करते हुए दशकों पुराने कई राज़ इस पुलिस ऑफिसर के द्वारा खोले जाते है। जैसे-जैसे फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है आपका दिमाग पूरी तरह से सक्रिय रहेगा, यह जानने के लिए कि आखिर सीरियल किलर कौन है? और उसके साथ ही आपको इस फिल्म में एक कोर्ट रूम ड्रामा भी देखने को मिलेगा जो आपको फिल्म के सेकंड हाफ पार्ट में देखने को मिलेगा।
जिस तरह से सीरियल किलर की आइडेंटिटी को हमारे सामने पेश किया गया है वह इस फिल्म का प्लस पॉइंट है। भले ही फिल्म मराठी लैंग्वेज में बनी है लेकिन अगर आप साइकोलॉजिकल मिस्ट्री थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर कहानी देखना पसंद करते हैं तो आप यह फिल्म लास्ट तक देखना चाहेंगे।
जिस तरह से फिल्म में कोर्टरूम ड्रामा को पेश किया गया है और सीरियल किलर की आइडेंटीटी को आपके सामने खोला गया है कहानी बिल्कुल भी प्रिडिक्टेबल नहीं है जिसकी वजह से फिल्म का इंटरेस्ट पावर पूरी तरह से अंत तक बना रहता है।
फिल्म के माइनस और प्लस पॉइंट्स:
एक अच्छी कहानी है लेकिन जिस तरह का ग्रिपिंग पावर और इंटेंसिटी फिल्म में होनी चाहिए थी वह कहीं कहीं पर लूज होती है। कहानी में जो एक टेंस मोमेंट क्रिएट होना चाहिए था उसकी कमी महसूस होगी। फिल्म की शुरुआत सीरियल किलर के साथ होती है, जिसमें एक के बाद एक चार मौतें दिखाई गई हैं,
लेकिन जब कहानी थोड़ा आगे बढ़ती है तो उसमें आपको फैमिली ड्रामा लव रोमांस देखने को मिलेगा और कहानी अपने पाथ से भटक जाती है। अगर आपको इंटेंसिटी से भरी हुई क्राईम थ्रिलर सस्पेंस और साइकोलॉजिकल ड्रामा देखना है तो यह फिल्म आपको थोड़ा सा निराश कर सकती है।
इस फिल्म को देखने के 2 मुख्य कारण:
भले ही फिल्म में कई कमियां है लेकिन उसके बावजूद ऐसे कारण भी हैं जिसकी वजह से आपको यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए आईए जानते हैं ऐसे दो कारण।
राजसी भावे
केस नंबर 73 नाम की मराठी फिल्म राजश्री भावे जो एक बहुत ही महत्वपूर्ण लॉयर का रोल निभा रही है फिल्म के मुख्य कलाकारों में से एक है और अपनी बेहतरीन ऐक्टिंग के लिए जानी जाती है। फिल्म की शुरुआत में जिस तरह से उनका इंट्रोडक्शन दिखाया गया है आप उनके बड़े फैन हो जायेंगे।
उसके साथ ही जिस तरह के रोमांटिक सीन देते हुए उन्हें अपने बॉयफ्रेंड के साथ रिप्रेजेंट किया गया है फिल्म के प्लस पॉइंट्स में से एक है। राजसी भावे और पीयूष की जोडी इस फिल्म में काबिले तारीफ है और दोनों के बीच की केमिस्ट्री भी। राजसी भावे मराठी फिल्म इंडस्ट्री की एक बहुत ही बेहतरीन एक्ट्रेस है और जिस तरह का काम उन्होंने इस फिल्म में किया है अपनी एक्टिंग और ब्यूटी से आपको दीवाना बना देंगी।
नंदिता पाटकर
एक्टिंग वाइज़ जिस तरह की परफॉर्मेंस नंदिता ने इस फिल्म में दी है वो भी बहुत बेहतरीन है इमोशंस को बहुत ही बखूबी के साथ रिप्रेजेंट किया है जो कहानी में अच्छा खासा दम फूँकने का काम करती है।क्लाइमैक्स में भी उनकी अच्छी परफॉरमेंस दिखाई गई है और कहानी में पुरानी दबी हुई यादों को दिखाया गया है,
जिसमें सच और झूठ के बीच खोज को दिखाया जाता है साथ ही हर चेहरे के पीछे छुपा हुआ राज़ भी देखने को मिलेगा। अगर आप इन दो मराठी कलाकारों के फैन है तो यह फिल्म आपको एक बार जरूर ट्राई करनी चाहिए।
निष्कर्ष:
अगर आपको मराठी लैंग्वेज में बनी सीरियल किलर इन्वेस्टिगेशन साइकोलॉजिकल थ्रिलर मर्डर मिस्ट्री देखने में इंटरेस्ट है तो यह फिल्म आपके लिए ही बनी है जो वन टाइम फन टू वॉच कैटेगरी में आती है। बहुत ज्यादा हाई एक्सपेक्टशंस के साथ इस फिल्म को ना देखें फर्स्ट हाफ और क्लाइमेक्स में आपको अच्छा खासा सस्पेंस थ्रिलर एक्सपीरियंस करने को मिलेगा लेकिन सेकंड हाफ में कहानी थोड़ा सा बोरिंग हो जाती है।
रेटिंग: 3/5 स्टार
READ MORE
The Strangers Chapter 2 Recap: द स्ट्रेंजर्स चैप्टर 2, माया की जान खतरे में, क्या वो बच पाएगी?









