The Strangers Chapter 2 Movie Review: द स्ट्रेंजर्स चैप्टर 2, माया की जान खतरे में, क्या वो बच पाएगी?

Arslan Khan
5 Min Read
IMAGE CREDIT: The Strangers Chapter 2 TRAILER

आज यहाँ हम बात करेंगे साल 2025 में आयी फिल्म ‘द स्ट्रेंजर्स चैप्टर 2’ के रीकैप और स्टोरी लाइन के बारे में। डायरेक्टर ‘रेनी हार्लिन’ जिन्होंने ‘द स्ट्रेंजर्स चैप्टर 1’ का निर्देशन किया था, जिसे साल 2024 में रिलीज किया गया था, उन्होंने ही चैप्टर 1 की अगली कड़ी द स्ट्रेंजर्स चैप्टर 2 को भी निर्देशित किया है।

फिल्म के मुख्य किरदारों की बात करें तो चैप्टर २ में, ‘मैडेलिन पेट्श’ (माया) के किरदार में, ‘ब्रुक लीना जॉनसन’ नर्स (डैनिका) के किरदार में, एमा होर्वाथ (शेली) के किरदार में देखने को मिलती हैं।

द स्ट्रेंजर्स चैप्टर 2 की कहानी रीकैप

द स्ट्रेंजर्स चैप्टर 2 की शुरुआत भी ठीक उसी तरह होती है जैसे इस फिल्म की पिछली कड़ी द स्ट्रेंजर्स चैप्टर 1 में दिखाया गया था।

फिल्म शुरू होती है सुनसान खतरनाक जंगल से जहां पर तेज बारिश भरा मौसम है और इसी बीच एक इंसान दिखाया जाता है जिसके मुंह पर नकाब बांधा गया है और वह जोर-जोर से चिल्ला कर वहीं पर पास खड़े हुए तीन लोगों से बिनती कर रहा है कि वह उसे छोड़ दे।

लेकिन अगले ही पल वह तीनों नकाबपोश खतरनाक इस अकेले निहत्थे आदमी पर हमला कर देते हैं और उसे जान से मार देते हैं। और इसके बाद एक डिस्क्रिप्शन या फिर चेतावनी के रूप में स्क्रीन पर लिखा हुआ दिखाया जाता है,

कि साल 2023 में तकरीबन 1670 लोगों की हत्या के मामले सामने आए हैं और यह सभी यूनाइटेड स्टेट्स में घटित हुए हैं, और सबसे रहस्यमयी बात यह है कि इन सभी लोगों को अजनबी लोगों ने मारा है, वह भी बिना किसी वजह के।

अगले सीन में ‘माया’ (मैडेलाइन पेट्श) नाम की लड़की नजर आती है, जो कि अब सुरक्षित बचाई जा चुकी है और इस ‘वीनस’ नाम के टाउन में मौजूद एक अस्पताल में भर्ती है। लेकिन अगले ही पल माया को बताया जाता है कि उसका मंगेतर ‘रायन’ (फ्रॉय गुटिरेज़) अब मर चुका है।

खैर जैसे-जैसे द स्ट्रेंजर्स चैप्टर 2 की कहानी आगे बढ़ती है माया से पूछताछ शुरू होती है और पुलिस को कहीं न कहीं इस बात का शक है, कि माया ने किसी तरह के इंश्योरेंस के लिए यह पूरा खेल रचा है और साथ ही माया इस पूरे मामले की विक्टिम नहीं बल्कि साजिश करने वाली मुख्य आरोपी है।

फिर जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है माया के घाव भरने लगते हैं और तभी माया को अस्पताल वाले रूम के बाहर कुछ अजीब आवाजें सुनाई देती हैं।
जो इस बात का साफ इशारा करते हैं कि माया की जान के पीछे पड़े हुए वह खतरनाक लोग अभी जिंदा हैं और उसका पीछा करते हुए उसी के हॉस्पिटल के अंदर मौजूद हैं।

तभी एंट्री होती है एक मास्क मैन की जिसके हाथ में एक लंबी कुल्हाड़ी है और उसका इरादा माया को जान से मारने का है। हालांकि इस दौरान इस अस्पताल में कोई भी मौजूद नहीं रहता और पूरा का पूरा हॉस्पिटल खाली होता है।

लेकिन माया अब तक समझ चुकी थी कि उसकी जान खतरे में है और वह अपनी जान बचाने के लिए तेजी से इस अस्पताल में मौजूद किसी सुरक्षित स्थान की तरफ भागना शुरू करती है।

अब क्या उस नकाबपोश दरिंदों से माया की जान बच पाएगी या फिर वह अपने मंगेतर रायन की तरह ही उसे भी जान से मार देगा? यह सब जानने के लिए आपको देखनी होगी फिल्म द स्ट्रेंजर्स चैप्टर 2, जिसे आप भारत में अमेज़न प्राइम वीडियो, एप्पल टीवी या अन्य प्लेटफॉर्म्स पर रेंट या खरीद करके देख सकते हैं।

मेरा सुझाव

मैं आपको पहले ही बता दूं कि द स्ट्रेंजर्स चैप्टर 2 फिल्म को समझने के लिए आपको द स्ट्रेंजर्स चैप्टर 1 का रीकैप पढ़ना या फिल्म देखना जरूरी होगा, जो पहले ही हमारी वेबसाइट पर मौजूद है।

 

Share This Article
Leave a review