विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनने वाली फिल्म “ओ रोमियो” जहां शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इसे 13 फरवरी 2026 से सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है।
यह एक्शन, रोमांस, क्राइम, ड्रामा, थ्रिलर फिल्म मुंबई के अंडरवर्ल्ड की दुनिया को पेश करती है। शाहिद कपूर का किरदार यहां हुसैन उस्तरा का है क्योंकि यह एक असल जिंदगी की कहानी से प्रेरित फिल्म है।
ओ रोमियो को प्रोड्यूस कर रहे हैं साजिद नाडियाडवाला जिसका बजट तकरीबन 150 करोड़ का बताया जा रहा है। जिसे एक हिट फिल्म का दर्जा पाने के लिए 300 करोड़ वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करना होगा। शाहिद कपूर की पिछली फिल्म “देवा” बॉक्स ऑफिस पर 32 से 34 करोड़ रुपये कमा कर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी,
पर 2024 में आई उनकी तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। जिसे अमेजॉन प्राइम वीडियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी देखा जा सकता है। अब जानते हैं शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो की ओटीटी रिलीज अपडेट के बारे में।
ओ रोमियो ओटीटी रिलीज अपडेट
ओ रोमियो के ओटीटी अपडेट के बारे में अभी तक जितनी भी जानकारी मिली है, उसके अनुसार इसके राइट्स अमेजॉन प्राइम वीडियो के पास हैं। ओटीटी रिलीजिंग पैटर्न के अनुसार यह फिल्म अपनी रिलीज के 8 हफ्तों के बाद ओटीटी पर स्ट्रीम की जा सकती है।
मोटा-मोटा अगर समझें तो यह अप्रैल के फर्स्ट वीक में प्राइम वीडियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जा सकती है। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह भी बताया गया है कि ये 27 मार्च 2026 को ओटीटी पर स्ट्रीम की जानी है। पर अभी तक इस बात की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।
नाडियाडवाला के बैनर तले बनी फिल्में ज्यादातर अमेजॉन प्राइम वीडियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होती हैं, और उनके प्रोडक्शन में बनाई गई फिल्में ज्यादातर जी नेटवर्क पर प्रीमियर की जाती हैं। शाहिद कपूर ने अपनी इस फिल्म के लिए लगभग 45 करोड़ रुपये की फीस ली है।
वहीँ तमन्ना भाटिया ने 7 करोड़ और अविनाश ने 7 करोड़ रुपये लिए हैं। अब इस फिल्म के रिलीज होने के बाद वर्ड ऑफ माउथ पर डिपेंड करता है कि यह बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन करती दिखाई देगी। इंटरनेशनल लोकेशन की बात की जाए तो यह फिल्म स्पेन में शूट हुई है, इसके साथ ही ज्यादातर फिल्म के हिस्सों को मुंबई में फिल्माया गया है।
READ MORE
Border 2 OTT Release Date: तैयार हो जाइए घर बैठे बॉर्डर टू देखने के लिए












