Happy Patel: Khatarnaak Jasoos OTT: ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ मस्ती भरी स्पाई-कॉमेडी है।

Amir Khan
4 Min Read
IMAGE CREDIT:Happy Patel Khatarnaak Jasoos TRAILER

अगर आप भी मेरी तरह पागलपन और मस्ती भरी फिल्में देखने का शौक रखते हैं, तो 16 जनवरी 2026 को रिलीज हुई ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ जैसी फिल्म को आप सब ने देखा या फिर मिस कर दिया?। अगर मिस कर दिया है तो अब यह फिल्म आपको OTT पर देखने को मिल जाएगी।

IMDb पर 5.6 स्टार की रेटिंग हासिल करने वाली इस फिल्म का बजट ज्यादातर रिपोर्ट्स के मुताबिक 25 करोड़ का बताया गया है और इसने वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 7 से 8 करोड़ के आसपास किया है। ‘हैप्पी पटेल’ नाम की इस फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शन हाउस (Aamir Khan Productions) के द्वारा बनाया गया है।

आमिर खान ने अपनी पिछली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को यूट्यूब चैनल पर पे-पर-व्यू (Pay-Per-View) के तौर पर रिलीज किया था जहां एक सीमित शुल्क देकर आप फिल्म देख सकते हैं। क्या एक बार फिर आमिर खान प्रोडक्शन हाउस के द्वारा बनाई गई फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ भी पे-पर-व्यू पर रिलीज हो जाएगी।

हैप्पी पटेल फिल्म OTT रिलीज प्लेटफॉर्म:

16 जनवरी 2026 को रिलीज हुई फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ के मुख्य कलाकारों में वीर दास, मोना सिंह के साथ-साथ इमरान खान का कैमियो रोल भी देखने को मिलता है। जिन लोगों ने इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने से मिस कर दिया था अब वे इस फिल्म को यूट्यूब पर आमिर खान प्रोडक्शंस के चैनल पर सीमित शुल्क अदा करके देख सकते हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया और OTTPlay के अनुसार, यह फिल्म 27 फरवरी 2026 से यूट्यूब पर उपलब्ध हो जाएगी, यानी थिएट्रिकल रिलीज के पूरे 6 हफ्ते बाद। यह ‘सितारे जमीन पर’ वाली पे-पर-व्यू स्ट्रैटेजी को फॉलो करने जैसा लगता है, जहां फिल्म को डिजिटल तरीके से ज्यादा रीच देने की कोशिश की जा रही है।

हैप्पी पटेल बेसिक स्टोरी:

हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ नाम की इस फिल्म की कहानी लंदन में रहने वाले, हैप्पी पटेल नाम के लड़के की है जिसके माता-पिता भारतीय हैं। हैप्पी पटेल को बचपन से ही जासूसी का शौक था, जिसकी वजह से वह MI7 नाम की एजेंसी में काम करना शुरू कर देता है।

भले ही हैप्पी पटेल बचपन से जासूस बनना चाहता था लेकिन उससे भी ज्यादा उसे कुकिंग में इंटरेस्ट था। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब एक मिशन पर हैप्पी पटेल को लंदन से गोवा के लिए भेजा जाता है। हैप्पी पटेल गोवा आ जाता है लेकिन उसे भारतीय संस्कृति के बारे में कुछ भी नहीं पता।

मजे की बात यह है कि हैप्पी पटेल ने हिंदी बोलना भारतीय फिल्मों को देख-देखकर सीखा है और यही वजह है कि वह परफेक्ट हिंदी नहीं बोल पाता। वह ‘तुम’ को ‘टाम’ और ‘पास’ को ‘पुस’ बुलाता है, और इसी तरह से मस्ती-मजाक के साथ इस फिल्म की कहानी आगे बढ़ती चली जाती है।

अगर आप भी इस मस्ती भरी कहानी को एंजॉय करना चाहते हैं तो यह फिल्म आपको 27 फरवरी 2026 को आमिर खान प्रोडक्शंस के यूट्यूब चैनल पर पे-पर-व्यू स्कीम के थ्रू देखने का मौका मिलेगा।

 

Share This Article
Leave a review