Mardani 3 Ott Release Date: ह्यूमन ट्रैफिकिंग थ्रिलर रानी की मर्दानी 3 NETFLIX पर?

Amir Khan
3 Min Read
IMAGE CREDIT: SOCIAL MEDIA

मैंने आज 30 जनवरी 2026 को मर्दानी 3 सुबह का शो देखा। फिल्म में रानी मुखर्जी एक बार फिर से शिवानी शिवाजी राय बनकर आई हैं, वह भी पहले से ज्यादा खतरनाक। कहानी हमें दिखाती है कि एक बड़े शहर में अचानक से छोटी बच्चियां गायब हो रही हैं, यह पूरा गिरोह ह्यूमन ट्रैफिकिंग से जुड़ा हुआ एक बड़ा नेटवर्क है।

पर हर बार की तरह ह्यूमन ट्रैफिकिंग में विलेन के रूप में फिल्म में किसी मर्द को नहीं, बल्कि एक औरत को दिखाया गया है जो कि अम्मा के नाम से जानी जाती है, अम्मा के रोल को निभाया है मल्लिका प्रसाद ने। इनकी एक्टिंग इतनी क्रूर है कि वह रोंगटे खड़े कर देती है। अम्मा को देखकर ऐसा लगता है कि जैसे हमारे सामने कोई असल का माफिया खड़ा हुआ है।

अम्मा ने भिखारी का एक ऐसा चक्रव्यूह रचा है जो समझ से परे है। बहुत से ऐसे दर्शक हैं जो मर्दानी 3 को काम की वजह से सिनेमाघर में जाकर नहीं देख सकते, तो उनके लिए यह जानना उचित होगा कि इस फिल्म को कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।

मर्दानी 3 ओटीटी रिलीज प्लेटफॉर्म

मर्दानी 3 के राइट्स नेटफ्लिक्स के पास हैं, मर्दानी 1 और मर्दानी 2 भी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा रही हैं। अभी इस बात की पक्की जानकारी तो नहीं मिली है कि इसके राइट्स नेटफ्लिक्स के द्वारा कितने में खरीदे गए हैं। मर्दानी 3 का बजट लगभग 70 से 90 करोड़ के बीच का होगा। उस हिसाब से नेटफ्लिक्स ने इसके राइट्स की वैल्यू 30 से 70 करोड़ के बीच लगाई होगी।

यह सिर्फ एक अनुमान है, कंफर्म रिपोर्ट नहीं। सैटेलाइट राइट्स की अगर बात करें तो अभी इस बात की कंफर्मेशन नहीं मिली है कि यह किस टीवी चैनल पर रिलीज होगी। पर अगर इतिहास को देखा जाए तो मर्दानी 1 और मर्दानी 2 को स्टार नेटवर्क पर वर्ल्ड टीवी प्रीमियर के रूप में प्रस्तुत किया गया था। हो सकता है इस बार भी यह स्टार नेटवर्क या सोनी नेटवर्क पर दिखाई दे, पर रिलीज के 6 से 12 महीनों के बाद।

कब तक रिलीज होगी नेटफ्लिक्स पर मर्दानी 3

अब बात करते हैं कि मर्दानी 3 नेटफ्लिक्स पर कब तक दिखाई दे सकती है। मर्दानी 3 को 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मर्दानी 3, 27 मार्च 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होती दिखेगी, 8 हफ्तों के थिएट्रिकल विंडो के बाद।

 

Share This Article
Leave a review